Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»NIA SP के पिता के खाते से 5.90 लाख रुपये उड़ाने के केस में साहिबगंज पुलिस को बड़ी सफलता
    झारखण्ड

    NIA SP के पिता के खाते से 5.90 लाख रुपये उड़ाने के केस में साहिबगंज पुलिस को बड़ी सफलता

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 24, 2021Updated:July 24, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    साहिबगंज: साइबर अपराधियों के गढ़ जामताड़ा की पुलिस अधीक्षक रह चुकी जया राय के पिता डाक्टर एनआर राय के बैंक खाते से 5.90 लाख रुपये उड़ाने के मामले में साहिबगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने यह पता लगा लिया है कि रुपये किस एकाउंट में ट्रांसफर किए गए। रुपये पेटीएम में ट्रांसफर किए गए थे। उस पेटीएम में रुपये पड़े हुए हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही रुपये वापस मिल जाएंगे। हालांकि अब तक पुलिस साइबर अपराधियों को पकड़ने में विफल रही है।

    पेटीएम से निकासी पर लगाई गई रोक

    डाक्टर आर एन राय के बैैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 5.90 लाख रुपये उड़ा लिए हैैं। हालांकि, पुलिस अनुसंधान में पुलिस ने साइबर अपराधियों के एक पेटीएम खाता को चिह्नित किया है। उस पेटीएम खाते में फिलहाल 4.73 लाख रुपये पड़े हैैं। उस पेटीएम से रकम की निकासी पर रोक लगा दी गई है। साइबर अपराधियों को पकडऩे के लिए पुलिस घेराबंदी कर रही है। साइबर अपराधियों के पकड़ में आने और उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर पेटीएम खाता से पड़ी रकम की निकासी कर डाक्टर एन आर राय को वापस हो सकती है।

    जया के पिता साहिबगंज के ख्यातिप्राप्त चिकित्सक 

    भारतीय पुलिस सेवा की पदाधिकारी जया राय के पिता एन आर राय साहिबगंज के नामचीन चिकित्सक है। वे हृदय रोग विशेषज्ञ हैैं। साइबर अपराधियों ने फर्जी संदेश भेज कर डाक्टर एन आर राय से ओटीपी नंबर लिया था। उनके बैैंक खाता से रकम निकालने के बाद साइबर अपराधियों ने 5.90 लाख रुपये निकाल कर पेटीएम खाता में डाल दिया था। उस रकम से 1.17 लाख रुपये निकाल कर साइबर अपराधियों ने खर्च कर दिया है।

    पांच अपराधी हिरासत में

    साइबर अपराधियों को पकडऩे के लिए साहिबगंज पुलिस लगातार देवघर में छापामारी कर रही है। चार-पांच लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टïा खुद इस मसले की प्रगति की लगातार समीक्षा कर रहे हैैं। याद दिला दे कि जया राय रांची की सिटी एसपी के अलावा जामताड़ा एसपी रह चुकी हैैं। अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैैं। अभी एनआइए में हैैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.