Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित

    May 6, 2026

    सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन

    May 6, 2026

    जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखण्ड में ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए PM केयर्स फंड से मिलेंगे 4630 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
    झारखण्ड

    झारखण्ड में ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए PM केयर्स फंड से मिलेंगे 4630 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 23, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड में जहां कोरोना की दूसरी लहर लगभग दम तोड़ने की स्थिति में है तो केंद्र और राज्य अब तीसरी लहर में जुट गया है। दूसरी लहर में सबसे ज्यादा किल्लत ऑक्सीजन की हुई थी। इसके मद्देजनर इस बार अस्पतालों में ऑक्सीजन की भरपूर व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत झारखंड के अस्पतालों में 38 PSA प्लांट की स्थापना के बाद अब 4630 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिलेंगे। ये कंसंट्रेटर दो प्रकार के होंगे। 5 लीटर प्रति मिनट की क्षमता के 1636 कंसंट्रेटर मिलेंगे तो 10 लीटर प्रति मिनट की क्षमता के 2994 ऑक्सीजन कंसंट्रेर मिलेंगे।

    गांव के अस्पतालों में होगा इस्तेमाल
    इन ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर का इस्तेमाल जिलों के सदर अस्पताल के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के सीएचसी, पीएचसी और स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर किया जाएगा। इसके लिए राज्य स्तर से प्रखंड स्तर पर नोडल ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी। केंद्र सरकार की तरफ से अलग से ट्रेनिंग दी जा रही है। ताकि इनका समुचित इस्तेमाल किया जा सके।

    OCMIS पर देनी होगी हर रोज की जानकारी
    केंद्र सरकार की तरफ से ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर के इस्तेमाल की मॉनीटरिंग के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मैनेजमेंट इंफोर्मेशन सिस्टम (OCMIS) नाम का पोर्टल बनाया गया है। संबंधित नोडल अधिकारी को इसके इस्तेमाल की हर रोज की जानकारी यहां अपलोड करनी होगी। इतना ही नहीं इसके सही संचालन के लिए जरूरी बिजली व अन्य चीजों का बंदोबस्त भी संबंधित अधिकारी को करना होगा। अगर नहीं हो पा रही है तो इसकी जानकारी भी पोर्टल पर देनी होगी।

    6-8 सप्ताह में सभी 38 पीएसए प्लांट बनकर तैयार हो जाएंगे
    झारखंड में पीएम केयर फंड से कुल 38 पीएसए प्लांट लगाए जाएंगे। सभी पीएसए प्लांट छह से आठ सप्ताह में बनकर तैयार हो जाएंगे। पीएसए प्लांट में दो टेक्निकल पर्सन को प्रतिनियुक्त किया जाएगा। सभी प्लांट में एक-एक नोडल अफसर नियुक्त किए जाएंगे, जिनके कंप्लीट को-आर्डिनेशन में सारा काम किया जाएगा। इन प्लांट्स के इंस्टॉलेशन का जिम्मा 3 संस्थानों को दिया गया है। डीआरडीओ 29 प्लांट्स को इंस्टॉल करेगी। सीएमएसएस 4 और एचआईटीईएस को 5 पीएसए प्लांट को इंस्टॉल करने का जिम्मा दिया गया है। वहीं, साइट प्रिपरेशन की जिम्मेवारी भी 3 संस्थाओं को दी गयी है। 28 साइट प्रिपरेशन का काम एनएचएआई, पांच राज्य सरकार और पांच सीपीडब्ल्यूडी द्वारा किया जाएगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित

    May 6, 2026

    सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन

    May 6, 2026

    जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित
    • सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन
    • जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.