Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक समेत दो घरों में 1.5 करोड़ की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
    झारखण्ड

    ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक समेत दो घरों में 1.5 करोड़ की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 12, 2021Updated:June 12, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित गांधी स्कूल रोड में शुक्रवार की रात चोरों ने ट्रांसपोर्ट कंपनी जेएसटी के मालिक भूपेंद्र सिंह और किराना व्यवसायी के घर से करीब डेढ़ करोड़ रुपए के जेवरात व 3 लाख रुपए नगद की चोरी कर ली। दोनों ही मकानों में चोरों ने घर की खिड़की में लगे ग्रिल को तोड़कर कमरे में प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एसडीपीओ अशोक कुमार, थाना प्रभारी द्वारिका राम ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली। एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

    ट्रांसपोर्ट कंपनी जेएसटी के मालिक भूपेंद्र सिंह ने बताया की उनके घर में भाई की बेटी की बर्थडे पार्टी थी। इस कारण घर के लोग काफी देर से सोए थे। घर में दोनों भाई के परिवार के अलावा मां और बहन व बहनोई मौजूद थे। सुबह करीब 5 बजे उनकी मां नींद से उठी तो बगल के कमरे को खोलने गई पर वो अंदर से बंद मिला। इसके बाद उसने बेटों को जगाया। जब सभी ने धक्का देकर कमरे को खोला तो पूरे कमरे में समान बिखरा पड़ा था। अलमीरा समेत कमरे में रखे जेवरात व नगद गायब थे।

    भूपेंद्र ने बताया की कमरे में दोनों भाई के अलावा मां के करीब 2 किलो सोने के जेवरात व नगद करीब 3 लाख रखे हुए थे। कमरे की खिड़की भी टूटी मिली। घर में सीसीटीवी कैमरा भी नही लगा है। उन्होंने संभावना जताई है कि रात 12 से 3 बजे के बीच चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। चोर सिर्फ उसी कमरे में दाखिल हुए, जिसमें सारा नगदी और जेवरात रखा हुआ था।

    वहीं, चोरों ने किराना व्यवसायी राजीव गुप्ता के मकान में खिड़की की ग्रिल तोड़कर कमरे में रखा समान चुरा लिए। घटना के वक्त गृहस्वामी घर पर नहीं थे। वे अपने परिवार के साथ 7-8 दिन पूर्व इचाक ससुराल गए हैं। मकान में रह रहे उनके भाई संजीव गुप्ता ने बताया की सुबह उन्हें घटना की जानकारी मिली। घर से कितना सामान चोरी हुआ है। इसका पता राजीव गुप्ता के आने के बाद ही चलेगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक
    • केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना
    • हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
    • रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.