Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रेलवे बोर्ड की ओर से राज्य से चलने वाली लगभग एक दर्जन ट्रेनें हुई रद्द
    झारखण्ड

    रेलवे बोर्ड की ओर से राज्य से चलने वाली लगभग एक दर्जन ट्रेनें हुई रद्द

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 21, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: रेलवे बोर्ड की ओर से राज्य से चलने वाली लगभग एक दर्जन ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. इनमें से कुछ ट्रेनें बिहार और पश्चिम बंगाल से चलती है जो राज्य के अलग-अलग स्टेशनों पर रूकती है. अधिकांश ट्रेनों का परिचालन यात्री नहीं मिलने के कारण रद्द की गयी है. इनमें रांची-धनबाद इंटरसिटी, रांची-देवघर इंटरसिटी, धनबाद-गया इंटरसिटी, धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस, आसनसोल हावड़ा, हावड़ा सियालदाह स्पेशल, मुजफ्फरपुर हावड़ा एक्सप्रेस आदि शामिल हैं. पूर्व रेलवे और धनबाद रेल मंडल ने इन ट्रेनों को रद्द करने की सूचना ट्विटर पर जारी कर दी है.

    किस दिन से ट्रेनें रहेंगी रद्द:

    धनबाद हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस 23 मई से धनबाद से रद्द रहेगी. धनबाद रांची इंटरसिटी 24 मई से नहीं चलेगी.  धनबाद गया स्पेशल एक्सप्रेस, रांची देवघर स्पेशल एक्सप्रेस ये सभी ट्रेनें 23 मई से रद्द है. वहीं बिहार से चलने वाली मुजफ्फरपुर हावड़ा एक्सप्रेस, धनबाद गया एक्सप्रेस, सोनापुर छप्परा पैसेंजर ट्रेन, सोनापुर पंचदेवरी मेमू पेंसेंजर ट्रेनें शामिल है.

    वहीं, धनबाद और हावड़ा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिये मुश्किलें बढ़ जायेगी. धनबाद से हावड़ा के बीच चलने वाली धनबाद हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया. वहीं, पूर्वी रेलवे जोन की ओर से आठ ट्रेनों का परिचालन रदद करने की सूचना दी गयी है. जिसमें हावड़ा आसनसोल स्पेशल ट्रेन, हावड़ा रामपुरहाट स्पेशल ट्रेन, हावड़ा कटिहार, सियालदाह बिकानेर स्पेशल ट्रेन आदि रद्द कर दी गई. ये सभी ट्रेनें 21 से 25 मई के बीच अलग-अलग समय से परिचालन रद्द हो जायेगर.

    रेलवे की ओर से बताया गया है कि इन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बहुत कम है. इससे रेलवे को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.  इसके मद्देनजर ही अगले आदेश तक दोनों ट्रेनें रद्द की जा रही है. परिस्थिति सामान्य होने पर फिर से इन ट्रेनों को चलाने की अनुमति ली जायेगी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक
    • केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना
    • हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
    • रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.