Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»वाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी आज से लाइव, जानें इसे एक्सेप्ट नहीं करने पर आपके अकाउंट का क्या होगा
    राष्ट्रीय

    वाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी आज से लाइव, जानें इसे एक्सेप्ट नहीं करने पर आपके अकाउंट का क्या होगा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 15, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    वाट्सऐप ने इस महीने की शुरुआत में नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर अपने यूजर्स के लिए 15 मई की डेडलाइन समाप्त कर दी थी. कंपनी ने एक स्टेटमेंट में कहा था कि यदि यूजर्स 15 मई तक इसकी नई प्राइवेसी पॉलिसी  को एक्सेप्ट नहीं करते हैं तो फंक्शन पर प्रभाव नहीं पड़ेगा. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि यूजर्स को नए गोपनीयता अपडेट को स्वीकार नहीं करना होगा. यूजर्स के पास उनके व्हाट्सएप अकाउंट पूरी तरह से तब तक काम नहीं कर पाएंगे जब तक की नई प्राइवेसी पॉलिसीको एक्सेप्ट नहीं किया जाता.

    अकाउंट नहीं होगा डिलीट 
    कंपनी का कहना है कि इस अपडेट की वजह से 15 मई को किसी का भी अकाउंट डिलीट नहीं होगा और न ही व्हाट्सएप की कार्यक्षमता खत्म होगी. ऐसे यूजर्स को कंपनी की ओर से 15 मई के बाद प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट करने का एक नोटिफिकेशन भेजा जाएगा. कंपनी बार-बार नोटिफिकेशन भेजकर पॉलिसी को एक्सेप्ट करने के लिए याद दिलाती रहेगी.

    रिमाइंडर भेजने के बाद आगे क्या होगा 
    कंपनी के अनुसार, ” जब तक आप अपडेट स्वीकार नहीं करते, तब तक आपको व्हाट्सएप पर सीमित कार्यक्षमता का सामना करना पड़ेगा.”  प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करने पर कंपनी कुछ फीचर्स बंद कर देगी. आपको ये रिमाइंडर कब भेजे जाते रहेंगे, इसकी कोई समय सीमा फिलहाल तय नहीं है

    चैट लिस्ट तक नहीं होगी पहुंच  
    एक समय बाद यूजर अपनी चैट लिस्ट तक नहीं पहुंच पाएंगे यानि आप किसी को भी मैसेज भी नहीं भेज पाएंगे. लेकिन इनकमिंग फोन और वीडियो कॉल का जवाब दे सकते हैं.

    मिस्ड कॉल या वीडियो कॉल का जवाब दे पाएंगे
    यूजर मिस्ड कॉल या वीडियो कॉल कॉल पर वापस कॉल करने के लिए उन पर टैप कर सकते हैं. व्हाट्सएप कुछ हफ्तों के बाद इन यूजर्स के फोन पर मैसेज और कॉल भेजना बंद कर देगा.
     
    यूजर चैट हिस्ट्री को एंड्रॉयड या आईफोन  पर कर सकते हैं एक्सपोर्ट 
    जो यूजर प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं करना चाहते हैं, उनके पास एंड्रॉयड या आईफोन  पर अपने चैट हिस्ट्री को एक्सपोर्ट करने और अकाउंट रिपोर्ट डाउनलोड करने का विकल्प है.

    इन यूजर्स के अकाउंट्स पर इनएक्टिव पॉलिसी लागू होगी  
    बार-बार रिमाइंडर भेजने पर भी नई प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं करने वाले यूजर्स पर अंत में इनएक्टिव यूसर्स संबंधित व्हाट्सएप की पॉलिसी  नीति लागू होगी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.