Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»मास्क चेकिंग के दौरान चौकी इंचार्ज को थप्पड़ मारकर भागा युवक
    राष्ट्रीय

    मास्क चेकिंग के दौरान चौकी इंचार्ज को थप्पड़ मारकर भागा युवक

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 21, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कुशीनगर: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सूबे की योगी सरकार ने मास्क न पहनने वालों से सख्ती से निपटने और जुर्माना वसूलने के आदेश दिए हैं. योगी सरकार ने आदेश जारी किया है कि, पहली बार बिना मास्क के पकड़े जाने पर 1000 जुर्माना उसके बाद जुर्माना 10 हजार रुपये वसूलने का आदेश जारी हुआ है. बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं और पुलिस को कोविड गाइडलाइन का पालन करवाना भारी पड़ रहा है. ताजा मामला कुशीनगर जनपद का है, जहां बिना मास्क के घूम रहे युवक को पुलिस ने रोक कर डांटा तो वह चौकी इंचार्ज को ही तमाचा जड़कर फरार हो गया. मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी युवक को दौड़ा कर पकड़ने का प्रयास किए लेकिन युवक फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवक की पहचान में लगी है.

    मास्क चेकिंग के दौरान जड़ा थप्पड़

    कुशीनगर के पटहेरवा थाने के फाजिलनगर कस्बे में चौकी इंचार्ज अपनी गाड़ी में बैठकर मास्क चेकिंग करने के साथ ही लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक कर रहे थे. इस बीच एक युवक बिना मास्क के बाजार में घूम रहा था. चौकी इंचार्ज ने युवक को बुलाकर मास्क लगाने के बारे में पूछा तो उसने उल्टा जवाब दिया. जिसके बाद चौकी इंचार्ज ने उसे धीरे से थप्पड़ मारकर आगे से मास्क पहनकर घर से निकलने की चेतावनी दी. थप्पड़ खाते ही युवक भी आपे से  बाहर हो गया और उसने भी गाड़ी में बैठे चौकी इंचार्ज को थप्पड़ जड़ दिया. पास में खड़े पुलिसकर्मी जब तक कुछ समझ पाते तब तक युवक दौड़कर भाग निकला. युवक को पकड़ने के लिए एक पुलिसकर्मी दौड़ा लेकिन युवक फरार हो गया था. मौके पर मौजूद किसी शख्स ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया. वीडियो बनाने के बाद उसने इसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया.

    अब पुलिस ने इस मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस युवक की पहचान में लगी है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.