Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»बंगाल में चुनावी रैलियों के साथ बढ़ रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 1.7 फीसदी पहुंची मृत्यु दर
    राष्ट्रीय

    बंगाल में चुनावी रैलियों के साथ बढ़ रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 1.7 फीसदी पहुंची मृत्यु दर

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 13, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बंगाल : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बहुत तेजी से बढ़ रही है. इसकी वजह से देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या भी तीव्र गति से बढ़ रही है. वहीं कोरोना पॉजिटिव लोगों की मृत्यु दर में भी तेजी से इजाफा हो रहा है. कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए विभिन्न राज्य कई तरह के सख्त कदम उठा रहे हैं. कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है. छत्तीसगढ़ जैसे कुछ राज्यों ने अपने कई शहरों में पूर्ण लॉकडाउन लगाया है. वहीं कुछ राज्यों में वीकएंड लॉकडाउन लगाया गया है.

    महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार की वजह से ही 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां आगे बढ़ा दी गयी हैं. झारखंड में भी रात आठ बजे तक ही दुकान और बाजार खोलने की अनुमति दी गयी है. पुलिस और प्रशासन लोगों से मास्क लगाने, शारीरिक दूरी रखने और कोविड संबंधी अन्य गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन कराने के लिए जुर्माना तक वसूल कर रहे हैं.

    वहीं दूसरी तरफ लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि बंगाल में चुनाव के लिए बड़ी बड़ी रैलियां हो रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह तथा भाजपा के कई केंद्रीय मंत्री बंगाल में रैलियां कर रहे हैं. वहीं टीएमसी प्रमुख और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के नेता भी रैलियां कर रहे हैं. कांग्रेस, सीपीएम और अन्य राजनीतिक दल भी रैलियां कर रहे हैं.

    इन रैलियों में कोविड संबंधी गाइडलाइंस की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. लाखों लोगों की भीड़ रैलियों में हो रही है क्या इनमें कोरोना संक्रमण नहीं फैल रहा है? ऐसे में आपको बता दे कि यह सच नहीं है. चुनावी राज्यों में भी कोरोना संक्रमण तेजी से अपने पैर पसार रहा है. पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है.

    मृत्यु दर में देश में तीसरे नंबर पर है बंगाल

    आठ चरणों में चुनाव से गुजर रहे पश्चिम बंगाल में राजनीतिक रैलियों में भीड़ के साथ ही कोरोना के केस भी बढ़ते दिख रहे हैं. पश्चिम बंगाल में मृत्यु दर 1.7 फीसदी हो गई है, जो देश में तीसरे नंबर पर है और महाराष्ट्र के बराबर ही है. जबकि पूरे देश में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी का ही है. इससे पता चलता है कि चुनावी राज्य में भी कोरोना जमकर पैर पसार रहा है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.