राँची: लोअर बाजार थाना क्षेत्र के डंगराटोली में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डोरंडा कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर एनपी लकड़ा के आवास पर काम करने वाली एक नाबालिग नौकरानी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका लातेहार जिले की रहने वाली बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही लोअर बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। नाबालिग ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

