राँची: पिठोरिया थाना क्षेत्र में होटल कर्मी राहुल की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। आक्रोशित लोगों ने पिठोरिया चौक जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। चौक पर सड़क जाम होने से आवागमन भी प्रभावित हुआ है।

