रांची की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग व पोस्टर लगाकर अपना प्रचार करनेवाले डॉक्टरों और अस्पतालों के खिलाफ झारखंड स्टेट मेडिकल काउंसिल ने कार्रवाई शुरू कर दी है. काउंसिल ने ऐसे आठ डॉक्टरों और अस्पतालों को नोटिस जारी किया है. नोटिस निबंधक सह सचिव डॉ बिमलेश सिंह की ओर से जारी किया गया है. इसमें चिकित्सकीय आचार संहिता के प्रावधानों की जानकारी देते हुए उनके उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

