Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के धनबाद में कोयला चोरी के दौरान गिरा मलबा, 3 की मौत

    September 14, 2026

    HEC के पूर्व जीएम और पूर्व नगर प्रशासक मृत्युंजय उपाध्याय का निधन, शोक की लहर

    September 14, 2026

    रांची के कोकर डिस्टलरी पार्क स्थित तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड के धनबाद में कोयला चोरी के दौरान गिरा मलबा, 3 की मौत
    Breaking News

    झारखंड के धनबाद में कोयला चोरी के दौरान गिरा मलबा, 3 की मौत

    AdminBy AdminSeptember 14, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड में धनबाद के कतरास में रामकनाली ओपी क्षेत्र की केशलपुर कुम्हार पट्टी के पास रविवार की सुबह लगभग 7 बजे कोयला चोरी के दौरान अचानक मलबा धंस गया। इसमें पांच लोग दब गए, जिसमें कतरास बाजार केवट टोला निवासी मुंगिया देवी, आद्री देवी और धनंजय कुम्हार की मौत हो गई। सीमा देवी और एक अन्य महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि अन्य दिनों की तरह लोग कोयला चुनने कुम्हार पट्टी गए थे। इसी दौरान ऊपर की जमीन धंस गई। तीनों मलबे की जद में आ गए। शोर सुन स्थानीय लोग पहुंचे और मशक्कत के बाद तीन शव निकाल कर ले भागे। एक की मौत मौके पर ही हो चुकी थी, जबकि दो महिला को कतरास के एक अस्पताल में मृत घोषित किया गया। सभी का आनन-फानन में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

    कैसे हुआ हादसा?

    बंद परियोजना क्षेत्र की जमीन पर भू-धंसान के कारण जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं। घायल सीमा देवी कतरासगढ़ राजबाड़ी स्थित केवट टोला निवासी भरत सोनी की पत्नी हैं। उन्होंने बताया कि वे चार महिलाएं कोयला चुनने गई थीं, तभी अचानक भू-धंसान होने से सभी मिट्टी के मलबे में दब गईं। सूचना पर रामकनाली ओपी प्रभारी अलीशा कुमारी घटनास्थल पहुंच स्थित की जानकारी ली। पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, कांग्रेस नेता अशोक लाल समेत भाजपा नेता विनय पासवान भी पहुंचे थे। परिजनों ने आनन-फानन में शवों का दाह संस्कार कर दिया। घटना पर मृतकों के परिजन कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।

    लगातार भू-धंसान से उठे अवैध खनन पर सवाल

    कतरास क्षेत्र में लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन और सीआईएसएफ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो रविवार को केशलपुर पहुंचे और हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि लगातार भू-धंसान से क्षेत्र में अवैध खनन का खुलासा होता है। कोयला चोरी रोकने की जिम्मेदारी बीसीसीएल की है, अवैध खनन पर अंकुश लगाने में सीआईएसएफ विफल रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    HEC के पूर्व जीएम और पूर्व नगर प्रशासक मृत्युंजय उपाध्याय का निधन, शोक की लहर

    September 14, 2026

    रांची के कोकर डिस्टलरी पार्क स्थित तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

    September 14, 2026

    SIR ड्यूटी में लापरवाही पर शिक्षकों पर गिरेगी गाज, अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश

    September 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • झारखंड के धनबाद में कोयला चोरी के दौरान गिरा मलबा, 3 की मौत
    • HEC के पूर्व जीएम और पूर्व नगर प्रशासक मृत्युंजय उपाध्याय का निधन, शोक की लहर
    • रांची के कोकर डिस्टलरी पार्क स्थित तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
    • SIR ड्यूटी में लापरवाही पर शिक्षकों पर गिरेगी गाज, अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश
    • हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का संयोग, पढ़ें बप्पा की स्थापना और तीज का मुहूर्त
    • दिल्ली-मुंबई से लेकर विदेश तक चमकेगा झारखंड का उत्पाद, रांची एयरपोर्ट पर तैयार हो रहा एयर कार्गो गेटवे
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.