Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उषा मार्टिन विश्वविद्यालय के ऑनलाइन कार्यक्रमों को UGC-DEB से मिली स्वीकृति

    September 8, 2026

    झारखंड के मेडिकल कॉलेज ने बिना मान्यता के लिया एडमिशन, अब देना होगा ₹46 लाख का मुआवजा

    September 8, 2026

    रांची में चतरा विधायक के बेटे को अज्ञात लोगों ने उठाया! 1 घंटे में बरामद, सामने आई पूरी सच्चाई

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»उषा मार्टिन विश्वविद्यालय के ऑनलाइन कार्यक्रमों को UGC-DEB से मिली स्वीकृति
    Breaking News

    उषा मार्टिन विश्वविद्यालय के ऑनलाइन कार्यक्रमों को UGC-DEB से मिली स्वीकृति

    AdminBy AdminSeptember 8, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    उषा मार्टिन विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के ऑनलाइन स्नातक एवं स्नातकोत्तर कार्यक्रमों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (UGC-DEB) से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्वीकृति मिल गई है। विश्वविद्यालय के अनुसार, इससे गुणवत्तापूर्ण और सुविधाजनक उच्च शिक्षा को अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

    NAAC से मिल चुका है ‘A’ ग्रेड

    ऑनलाइन शिक्षा को मिली इस स्वीकृति से पहले विश्वविद्यालय ने वर्ष 2025 में NAAC से ‘A’ ग्रेड हासिल किया था। विश्वविद्यालय को 3.17 CGPA के साथ मान्यता मिली थी। विश्वविद्यालय के अनुसार, उस समय यह झारखंड के किसी भी विश्वविद्यालय द्वारा NAAC मूल्यांकन में प्राप्त सबसे अधिक स्कोर था।

    विश्वविद्यालय का कहना है कि NAAC की मान्यता और अब UGC-DEB की स्वीकृति से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उसकी पहचान और मजबूत हुई है।

    नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ पढ़ाई का मौका

    UGC-DEB से स्वीकृति मिलने के बाद विश्वविद्यालय की ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था को और विस्तार मिलेगा। इससे खास तौर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

    ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थी अपनी अन्य जिम्मेदारियों के साथ उच्च शिक्षा जारी रख सकेंगे। विश्वविद्यालय के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य उच्च शिक्षा को अधिक सुलभ, सुविधाजनक और किफायती बनाना भी है।

    इन ऑनलाइन पाठ्यक्रमों को मिली स्वीकृति

    UGC-DEB द्वारा स्वीकृत ऑनलाइन कार्यक्रमों में स्नातक स्तर पर:

    • BBA (ऑनर्स) – 4 वर्ष
    • BCA (ऑनर्स) – 4 वर्ष

    दोनों स्नातक कार्यक्रमों में Multiple Entry and Exit की सुविधा उपलब्ध होगी।

    वहीं, स्नातकोत्तर स्तर पर विश्वविद्यालय को निम्नलिखित कार्यक्रमों के संचालन की स्वीकृति मिली है:

    • MBA – Human Resource Management
    • MBA – Management
    • MBA – Marketing Management
    • MCA

    इन सभी स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की अवधि दो वर्ष निर्धारित है।

    झारखंड में ऑनलाइन उच्च शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

    उषा मार्टिन विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि से झारखंड में ऑनलाइन उच्च शिक्षा के विकल्पों को विस्तार मिलने की उम्मीद है। खासकर वैसे विद्यार्थी जो नियमित कॉलेज में पढ़ाई करने में असमर्थ हैं, उनके लिए ऑनलाइन डिग्री कार्यक्रम उच्च शिक्षा जारी रखने का एक विकल्प उपलब्ध कराएंगे।

    विश्वविद्यालय ने इसे गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को तकनीक के माध्यम से अधिक व्यापक स्तर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड के मेडिकल कॉलेज ने बिना मान्यता के लिया एडमिशन, अब देना होगा ₹46 लाख का मुआवजा

    September 8, 2026

    रांची में चतरा विधायक के बेटे को अज्ञात लोगों ने उठाया! 1 घंटे में बरामद, सामने आई पूरी सच्चाई

    September 7, 2026

    रांची में चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण! कॉलेज गेट के सामने से बदमाश उठा ले गए, मचा हड़कंप

    September 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • उषा मार्टिन विश्वविद्यालय के ऑनलाइन कार्यक्रमों को UGC-DEB से मिली स्वीकृति
    • झारखंड के मेडिकल कॉलेज ने बिना मान्यता के लिया एडमिशन, अब देना होगा ₹46 लाख का मुआवजा
    • रांची में चतरा विधायक के बेटे को अज्ञात लोगों ने उठाया! 1 घंटे में बरामद, सामने आई पूरी सच्चाई
    • रांची में चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण! कॉलेज गेट के सामने से बदमाश उठा ले गए, मचा हड़कंप
    • रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में एक उर्दू अखबार के कार्यालय में ED की रेड
    • Jharkhand Weather: 10 सितंबर तक बारिश का दौर, रांची में 27 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.