Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Jharkhand Weather: 10 सितंबर तक बारिश का दौर, रांची में 27 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

    September 7, 2026

    JSSC Scam: BWO कुंदन कुमार पर शिकंजा, रिश्वत देकर नौकरी पाने और कई अभ्यर्थियों की ‘सेटिंग’ का खुलासा

    September 7, 2026

    सुदिव्य कुमार के निधन पर गिरिडीह पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Jharkhand Weather: 10 सितंबर तक बारिश का दौर, रांची में 27 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
    Breaking News

    Jharkhand Weather: 10 सितंबर तक बारिश का दौर, रांची में 27 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

    AdminBy AdminSeptember 7, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची. झारखंड में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ती दिख रही हैं. सोमवार, 7 सितंबर को राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आसमान में बादल छाये रहने और बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और तेज हवाएं भी चल सकती हैं. रांची में सोमवार को सामान्य रूप से बादल छाये रहने के साथ एक-दो दौर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

    आज कई इलाकों में बारिश के आसार

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 7 सितंबर को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. इस दौरान वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. जमशेदपुर के लिए भी सोमवार को सामान्य रूप से बादल छाये रहने और एक-दो दौर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है. यहां अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

    बारिश के साथ वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. खासकर खुले मैदान, खेत, पहाड़ी और पेड़ के नीचे रहने से बचना चाहिए. मौसम खराब होने के दौरान बिजली के खंभों और अन्य ऊंचे स्थानों से भी दूरी बनाये रखना बेहतर होगा.

    8 सितंबर को भी बना रहेगा बारिश का दौर

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान में 8 सितंबर को भी झारखंड के कई हिस्सों में बादल छाये रहने और बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जतायी गयी है. रांची में 8 सितंबर को न्यूनतम तापमान करीब 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दिन भी गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी है.

    जमशेदपुर में भी 8 सितंबर को मौसम सामान्य रूप से बादल वाला रहने तथा एक-दो दौर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार यहां भी गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

    9 सितंबर को बढ़ सकती है बारिश की गतिविधि

    9 सितंबर को झारखंड के मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है. रांची के लिए मौसम विभाग ने इस दिन सामान्य रूप से बादल छाये रहने और कुछ दौर की बारिश या गरज के साथ बौछारों का अनुमान जताया है. अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

    जमशेदपुर में 9 सितंबर को अपेक्षाकृत अधिक बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने सामान्य रूप से बादल छाये रहने और मध्यम बारिश का पूर्वानुमान दिया है. इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवा भी चल सकती है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    JSSC Scam: BWO कुंदन कुमार पर शिकंजा, रिश्वत देकर नौकरी पाने और कई अभ्यर्थियों की ‘सेटिंग’ का खुलासा

    September 7, 2026

    सुदिव्य कुमार के निधन पर गिरिडीह पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    झारखंड की चुटूपालू घाटी में हादसा: ब्रेक फेल होने से बेकाबू कंटेनर ने कार को मारी टक्कर, 1 महिला की मौत

    September 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Jharkhand Weather: 10 सितंबर तक बारिश का दौर, रांची में 27 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
    • JSSC Scam: BWO कुंदन कुमार पर शिकंजा, रिश्वत देकर नौकरी पाने और कई अभ्यर्थियों की ‘सेटिंग’ का खुलासा
    • सुदिव्य कुमार के निधन पर गिरिडीह पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
    • झारखंड की चुटूपालू घाटी में हादसा: ब्रेक फेल होने से बेकाबू कंटेनर ने कार को मारी टक्कर, 1 महिला की मौत
    • सुदिव्य सोनू के निधन पर झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, दो दिन राजकीय शोक
    • सुदिव्य कुमार सोनू: जमीनी कार्यकर्ता से झामुमो के रणनीतिकार और कैबिनेट मंत्री तक का सफर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.