Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुदिव्य सोनू के निधन पर झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, दो दिन राजकीय शोक

    September 6, 2026

    सुदिव्य कुमार सोनू: जमीनी कार्यकर्ता से झामुमो के रणनीतिकार और कैबिनेट मंत्री तक का सफर

    September 6, 2026

    आज शाम नरसिंह घाट पर होगी दिवंगत सुदिव्य सोनू की अंत्येष्टि, दोपहर 12 बजे गिरिडीह पहुंचेंगे CM हेमंत सोरेन

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»सुदिव्य सोनू के निधन पर झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, दो दिन राजकीय शोक
    Breaking News

    सुदिव्य सोनू के निधन पर झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, दो दिन राजकीय शोक

    AdminBy AdminSeptember 6, 2026Updated:September 6, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड में कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर 6 और 7 सितंबर को राजकीय शोक की घोषणा की गई है। मंत्रिमंडल एवं समन्वय विभाग ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। राजकीय शोक के दौरान जिन भवनों नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वहां राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।

    इस दौरान सात सितंबर को राज्य सरकार के सभी कार्यालय, स्कूल आदि बंद रहेंगे। छह एवं सात सितंबर को कोई राजकीय समारोह आयोजित नहीं होगा।

    सुदिव्य कुमार का देहांत रविवार सुबह हार्ट अटैक से 56 साल की उम्र में अस्पताल में हुआ। उनके पास पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग के साथ नगर विकास और उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी थी।

    JMM पार्टी का झंडा भी झुका

    झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के सम्मान में JMM ने अपने कैंप ऑफिस में पार्टी का झंडा झुका दिया। इसके अलावा पार्टी ने अपने सारे प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। मंत्री सुदिव्य सोनू का पार्थिव शरीर विधानसभा नहीं लाया जाएगा। गृह क्षेत्र गिरिडीह में आज ही उनका दाह संस्कार होगा।

    कांग्रेस ने रद किया लोकभवन मार्च

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू जी के आकस्मिक निधन के कारण उत्पन्न शोक की घड़ी को देखते हुए 7 सितंबर को प्रस्तावित लोकभवन मार्च-प्रदर्शन कार्यक्रम एवं 8 सितम्बर को SIR पर आयोजित बैठक को भी स्थगित किया जाता है।

    उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।

    जिला ओलंपिक एसोसिएशन का सम्मान समारोह टला

    झारखंड के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन से पश्चिमी सिंहभूम जिले में शोक की लहर है। इसके चलते पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन ने खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक सम्मान समारोह को स्थगित कर दिया है।

    इसके साथ ही 7 सितंबर को पश्चिमी सिंहभूम के सभी प्रखंड मुख्यालयों में आयोजित होने वाला धरना-प्रदर्शन भी स्थगित रहेगा। आयोजकों के अनुसार इन सभी कार्यक्रमों की नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    सुदिव्य कुमार सोनू: जमीनी कार्यकर्ता से झामुमो के रणनीतिकार और कैबिनेट मंत्री तक का सफर

    September 6, 2026

    आज शाम नरसिंह घाट पर होगी दिवंगत सुदिव्य सोनू की अंत्येष्टि, दोपहर 12 बजे गिरिडीह पहुंचेंगे CM हेमंत सोरेन

    September 6, 2026

    सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से गहरे दुख में CM हेमंत सोरेन, बोले- ‘सोनू भैया का जाना मेरे जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ गया, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं’

    September 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • सुदिव्य सोनू के निधन पर झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, दो दिन राजकीय शोक
    • सुदिव्य कुमार सोनू: जमीनी कार्यकर्ता से झामुमो के रणनीतिकार और कैबिनेट मंत्री तक का सफर
    • आज शाम नरसिंह घाट पर होगी दिवंगत सुदिव्य सोनू की अंत्येष्टि, दोपहर 12 बजे गिरिडीह पहुंचेंगे CM हेमंत सोरेन
    • सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से गहरे दुख में CM हेमंत सोरेन, बोले- ‘सोनू भैया का जाना मेरे जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ गया, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं’
    • झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर रात हार्ट अटैक से गई जान
    • धनबाद की मुनमुन भट्टाचार्य को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.