Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद के बालूगद्दा में धंसी जमीन, बना बड़ा गोफ, जहरीली गैस के रिसाव का दावा

    August 31, 2026

    झारखंड के गिरडीह में 31 क्विंटल चना दाल खराब, जांच के आदेश

    August 31, 2026

    सोन नदी के जल बंटवारे पर बिहार- झारखंड सहमत! सम्राट-सोरेन कर सकते हैं हस्ताक्षर

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड के गिरडीह में 31 क्विंटल चना दाल खराब, जांच के आदेश
    Breaking News

    झारखंड के गिरडीह में 31 क्विंटल चना दाल खराब, जांच के आदेश

    AdminBy AdminAugust 31, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड से सरकारी राशन व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है. तिसरी प्रखंड के जेएसएफसी गोदाम में रखी करीब 31.58 क्विंटल चना दाल के खराब होने और उसमें कीड़े लगने जैसी बड़ी लापरवाही सामने आ रही है.

    आरोप है कि इस खराब दाल को अब राशन दुकानों के माध्यम से कार्डधारियों के बीच बांटने की तैयारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि 7 अगस्त को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रिंकू वर्णवाल ने जेएसएफसी गोदाम का निरीक्षण किया था. इस दौरान गोदाम में रखी चना दाल की स्थिति खराब होने का दावा किया गया.

    कैसे खराब हुई दाल?

    आरोप है कि समय पर वितरण नहीं होने के कारण दाल लंबे समय तक गोदाम में पड़ी रह गई और खराब हो गई. मामले में भंडारी पंचायत के कुछ राशन डीलरों ने भी आपत्ति जताई है. डीलरों का कहना है कि खराब बताई जा रही दाल को वाहनों में लोड कर राशन दुकानों तक भेजने की कोशिश की गई.

    डीलरों के मुताबिक, उन्होंने दाल लेने से इनकार किया. इसके बाद ऑनलाइन प्रक्रिया को लेकर भी विवाद होने की बात कही जा रही है. वहीं,  ग्रामीणों का कहना है कि अगर दाल की गुणवत्ता खराब है तो पहले उसकी जांच होनी चाहिए. उनका कहना है कि गरीब परिवारों को राशन जरूर मिले, लेकिन ऐसा खाद्यान्न नहीं दिया जाना चाहिए जिसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हों.

    प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

    वहीं, भंडारी पंचायत के मुखिया पिंकेश सिंह ने मामले को लेकर एमओ अभिजीत कुमार से जानकारी लेने की बात कही है. एक कर्मी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर दावा किया कि दाल वितरण का निर्देश डीएसओ स्तर से दिया गया था. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से दाल की गुणवत्ता की जांच कराने और जांच पूरी होने तक संदिग्ध दाल का वितरण रोकने की मांग की है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    धनबाद के बालूगद्दा में धंसी जमीन, बना बड़ा गोफ, जहरीली गैस के रिसाव का दावा

    August 31, 2026

    सोन नदी के जल बंटवारे पर बिहार- झारखंड सहमत! सम्राट-सोरेन कर सकते हैं हस्ताक्षर

    August 31, 2026

    झारखंड सारंडा में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तीन ग्रामीण बहे, दो शव बरामद

    August 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • धनबाद के बालूगद्दा में धंसी जमीन, बना बड़ा गोफ, जहरीली गैस के रिसाव का दावा
    • झारखंड के गिरडीह में 31 क्विंटल चना दाल खराब, जांच के आदेश
    • सोन नदी के जल बंटवारे पर बिहार- झारखंड सहमत! सम्राट-सोरेन कर सकते हैं हस्ताक्षर
    • झारखंड सारंडा में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तीन ग्रामीण बहे, दो शव बरामद
    • H1N1 को लेकर झारखंड अलर्ट! RIMS में 8 मरीज पॉजिटिव, अस्पतालों में 10-10 बेड रखने का निर्देश
    • लातेहार में भारी बारिश का कहर, छह दशक पुराना पुल ध्वस्त, महुआडांड़-डाल्टनगंज मार्ग बंद
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.