Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चक्रवात अर्नबः आंध्र प्रदेश में 3 लोगों की मौत, मकान क्षतिग्रस्त, NDRF की 39 टीमें तैनात

    October 28, 2026

    रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने से सनसनी, चेहरे पर चोट के निशान

    October 28, 2026

    रांची में आज जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, SSP राकेश रंजन सुखदेवनगर थाना में सुनेंगे लोगों की समस्याएं

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड में अब JET सहित 18 नियुक्ति परीक्षाओं से जुड़े अभ्यर्थियों की निगाहें हाई कोर्ट के निर्णय पर
    Breaking News

    झारखंड में अब JET सहित 18 नियुक्ति परीक्षाओं से जुड़े अभ्यर्थियों की निगाहें हाई कोर्ट के निर्णय पर

    AdminBy AdminAugust 22, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड हाई कोर्ट द्वारा चार प्रतियोगिता परीक्षाओं के माध्यम से हुई नियुक्ति को रद करने के राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगाए जाने के बाद अब उन अभ्यर्थियों की निगाहें कोर्ट के निर्णय पर लगी हैं, जो रद अन्य 18 प्रतियाेगिता परीक्षाओं से जुड़े हैं।

    ये सभी परीक्षाएं अलग-अलग स्तर पर लंबित हैं तथा इनमें अभी तक नियुक्ति नहीं हुई थी। चूंकि इन परीक्षाओं की प्रक्रिया लगभग दो वर्षों से चल रही थी, इसलिए संबंधित अभ्यर्थी चाहते हैं कि नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़े।

    हालांकि सीआईडी जांच में इन परीक्षाओं में या तो गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं या फिर इन परीक्षाओं से टीडीपीएल एजेंसी संबद्ध रही है। राज्य सरकार ने इन आधारों पर ही इन परीक्षाओं को रद किया है। फिलहाल इस मामले में हाई कोर्ट में 24 अगस्त को सुनवाई होनी है।हाई कोर्ट में वन क्षेत्र पदाधिकारी तथा सहायक वन संरक्षक नियुक्ति परीक्षा रद करने को चुनौती दी गई है, लेकिन कोर्ट में अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं से संबंधित याचिकाओं को भी इन याचिकाओं से संबद्ध करने को कहा है। राज्य सरकार ने झारखंड लोक सेवा आयोग की जिन 18 प्रतियोगिता परीक्षाओं को बीच में ही रद किया है, उनमें 1,227 पदों पर नियुक्ति होनी है।

    इन परीक्षाओं में सहायक निदेशक, सीनियर साइंटिफिक आफिसर बैकलाग नियुक्ति, सहायक निदेशक, सीनियर साइंटिफिक आफिसर नियमित नियुक्ति, इंजीनियरिंग कालेजाें में सहायक प्राध्यापक बैकलाग नियुक्ति, मेडिकल कालेजों में स्पेशियलिटी सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए अभी आवेदन ही मंगाए गए थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    चक्रवात अर्नबः आंध्र प्रदेश में 3 लोगों की मौत, मकान क्षतिग्रस्त, NDRF की 39 टीमें तैनात

    October 28, 2026

    रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने से सनसनी, चेहरे पर चोट के निशान

    October 28, 2026

    रांची में आज जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, SSP राकेश रंजन सुखदेवनगर थाना में सुनेंगे लोगों की समस्याएं

    October 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चक्रवात अर्नबः आंध्र प्रदेश में 3 लोगों की मौत, मकान क्षतिग्रस्त, NDRF की 39 टीमें तैनात
    • रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने से सनसनी, चेहरे पर चोट के निशान
    • रांची में आज जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, SSP राकेश रंजन सुखदेवनगर थाना में सुनेंगे लोगों की समस्याएं
    • ट्रेनों में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश
    • रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 दुकानों से 50 किलो अमानक पनीर जब्त
    • चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को KG से 12वीं तक के स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.