Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चक्रवात अर्नबः आंध्र प्रदेश में 3 लोगों की मौत, मकान क्षतिग्रस्त, NDRF की 39 टीमें तैनात

    October 28, 2026

    रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने से सनसनी, चेहरे पर चोट के निशान

    October 28, 2026

    रांची में आज जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, SSP राकेश रंजन सुखदेवनगर थाना में सुनेंगे लोगों की समस्याएं

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»हेमंत सोरेन का PM को पत्र : छात्रवृत्ति योजना के लिए कम मिल रही राशि, बढ़ाने का किया अनुरोध
    Breaking News

    हेमंत सोरेन का PM को पत्र : छात्रवृत्ति योजना के लिए कम मिल रही राशि, बढ़ाने का किया अनुरोध

    AdminBy AdminJuly 30, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य के छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में मिलने वाली राशि को बढ़ाने की मांग की है. मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि साल 2021-22 के बाद अल्पसंख्यकों के लिए कोई भी राशि केंद्र सरकार नहीं दे रही है, इसे दोबारा शुरू किया जाये.

    मुख्यमंत्री ने पत्र में उल्लेख किया है कि साल 2024-25 में राज्य द्वारा प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 66.14 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति की मांग की गई थी. लेकिन केंद्र से सिर्फ 12.61 करोड़ रुपये ही मिला. साल 2025-26 में 45.91 करोड़ रुपये की मांग की गई थी, लेकिन सिर्फ 3.95 करोड़ रुपये मिला.इसी तरह पोस्ट मैट्रिक छात्रों को छात्रवृत्ति देने के लिए साल 2024-25 में 353.21 करोड़ रुपये की मांग के बदले सिर्फ 33.57 करोड़ रुपये मिला, साल 2025-26 में इसी मद में 370.87 करोड़ रुपये की मांग की गई थी, लेकिन सिर्फ 58.22 करोड़ रुपये ही मिला.

    मुख्यमंत्री ने पत्र में आगे लिखा है कि राज्य के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में केंद्र सरकार द्वारा क्रमशः 23.78 और 32.70 करोड़ रुपये की राशि नेशनत एलोकेशन के रूप में स्वीकृत की गई थी. यह राशि झारखंड जैसे राज्य के लिए बहुत कम है, इसलिए इस राशि में बढ़ोतरी की जरूरत है.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के एससी-एसटी छात्र-छात्राओं का जिक्र करते हुए पत्र में लिखा है कि प्री मैट्रिक दिवाकालीन छात्रों के लिए प्रतिवर्ष 3000 रुपये निर्धारित है. केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति मद में राज्य के लिए कोई राशि विमुक्त नहीं किया है.

    वित्तीय वर्ष 2024-25 में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए 200 करोड़ रुपये विमुक्त किया गया था. लेकिन उस वित्तीय वर्ष में जारी राशि वास्तव में वित्तीय वर्ष 2022-23 के एरियर की राशि थी. साल 2023-24 की 42 प्रतिशत प्रथम किस्त के रूप में दिया गया है.
    इससे स्पष्ट है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 की 58 प्रतिशत राशि वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 की संपूर्ण केंद्रांश राज्य के लिए अपर्याप्त है. इसी प्रकार प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के मद में साल 2024-25 और 2025-26 में कोई भी राशि राज्य को नहीं मिली.
    मुख्यमंत्री ने पत्र में आगे लिखा है कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के लिए प्री मैट्रिक स्तर पर छात्रवृत्ति की रकम में भिन्नता है. यह क्रमशः 3000, 3500 और 4000 रुपये प्रति छात्र है. इस दर से भी अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए निर्धारित दर अन्य की तूलना में कम है.

    मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि राज्य में अल्पसंख्यकों की आबादी 23.29 प्रतिशत है, भारत सरकार ने साल 2021-22 के बाद से अल्पसंख्यकों के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना में एक भी राशि नहीं दी है. इससे अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक उत्थान पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है, इसलिए इस योजना को फिर से शुरू किया जाये.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    चक्रवात अर्नबः आंध्र प्रदेश में 3 लोगों की मौत, मकान क्षतिग्रस्त, NDRF की 39 टीमें तैनात

    October 28, 2026

    रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने से सनसनी, चेहरे पर चोट के निशान

    October 28, 2026

    रांची में आज जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, SSP राकेश रंजन सुखदेवनगर थाना में सुनेंगे लोगों की समस्याएं

    October 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चक्रवात अर्नबः आंध्र प्रदेश में 3 लोगों की मौत, मकान क्षतिग्रस्त, NDRF की 39 टीमें तैनात
    • रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने से सनसनी, चेहरे पर चोट के निशान
    • रांची में आज जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, SSP राकेश रंजन सुखदेवनगर थाना में सुनेंगे लोगों की समस्याएं
    • ट्रेनों में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश
    • रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 दुकानों से 50 किलो अमानक पनीर जब्त
    • चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को KG से 12वीं तक के स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.