Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026

    झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Ease of Doing Business को मिलेगा बढ़ावा, झारखंड विधानसभा में आएगा GST संशोधन बिल
    Breaking News

    Ease of Doing Business को मिलेगा बढ़ावा, झारखंड विधानसभा में आएगा GST संशोधन बिल

    AdminBy AdminJuly 27, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    महाराष्ट्र के बाद झारखंड देश का दूसरा राज्य होगा, जहां जीएसटी विधेयक बदलेगा झारखंड सरकार राज्य में कारोबार को सुगम बनाने और व्यापारियों को राहत देने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। वर्तमान में लागू जीएसटी अधिनियम, 2017 में संशोधन के लिए राज्य सरकार विधानसभा के मानसून सत्र में संशोधन विधेयक पेश करेगी।

    इसके बाद झारखंड देश का दूसरा राज्य होगा, जो केंद्र के नए प्रावधानों के अनुरूप अपने जीएसटी कानून में संशोधन लागू करेगा। इससे पहले महाराष्ट्र में संशोधन हो चुका है। विधानसभा से विधेयक पारित और अधिसूचित होने के बाद राज्य के व्यापारियो और उद्यमियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस संशोधन का मुख्य उद्देश्य व्यवसायियों के लिए कर प्रणाली को व्यापार अनुकूल बनाना, रिफंड प्रक्रिया को तेज करना, निर्यात को प्रोत्साहित करना और राज्य व केंद्र सरकार के बीच एक समान जीएसटी ढांचा लागू करना है।

    गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पिछले बजट सत्र में जीएसटी अधिनियम में संशोधन किया था। लेकिन राज्यों में यह तभी लागू होगा, जब राज्य सरकार भी अपने यहां वैसा ही संशोधन अधिनियम लाएगी।

    राज्य सरकार इसे लागू करने के लिए पहले अध्यादेश जारी करने की तैयारी कर रही थी। लेकिन विधानसभा का मानसून सत्र अधिसूचित होने के कारण सरकार ने इसी सत्र में यह विधेयक लाने का फैसला किया। इसका प्रारूप तैयार किया जा रहा है। विधेयक पारित होने के बाद राज्य वाणिज्य कर विभाग अपने आईटी सिस्टम और जीएसटी पोर्टल पर बदलाव करेगी। संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें नए प्रावधानों के अनुसार अपडेट करेगी।

    जानिए…संशोधन में क्या-क्या प्रमुख बदलाव होंगे 1. बिक्री के बाद छूट के नियम सरल होंगे -पोस्ट सेल डिस्काउंट (बिक्री के बाद छूट) के नियम सरल होंगे। कंपनियां सामान बेचने के बाद दिए जाने वाले डिस्काउंट के लिए अधिक स्पष्टता के साथ क्रेडिट नोट जारी कर सकेंगी। इससे टैक्स अधिकारियों और व्यापारियों के बीच डिस्काउंट को लेकर होने वाले कानूनी विवाद काफी हद तक खत्म होंगे। 2. रिफंड की व्यवस्था में सुधार होगा -जिन मामलों में इनपुट टैक्स पर दिया गया कर आउटपुट टैक्स दायित्व से अधिक है, वहां कारोबारियों को अंतरिम रिफंड देने का प्रावधान किया जाएगा। 3. छोटे निर्यातकों को होगा फायदा -निर्यात पर आईजीएसटी रिफंड के लिए न्यूनतम सीमा हटेगी। इससे छोटे निर्यातकों को छोटे दावों पर भी रिफंड की सुविधा मिलेगी। सेवाओं की आपूर्ति के स्थान के नियमों में सुधार से अंतरराष्ट्रीय सेवा लेनदेन में कर निर्धारण स्पष्ट होगा, जिससे भारतीय सेवा निर्यातक वैश्विक स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बनेंगे। 4. ईज ऑफ डु​इंग बिजनेस आसान होगा -ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में आसानी होगी। कर विवाद और मुकदमे कम होंगे। रिफंड जल्दी मिलने से कार्यशील पूंजी पर दबाव कम होगा। सरकार को भी पारदर्शी टैक्स प्रणाली को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026

    झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी

    August 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    • झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी
    • हटिया के समाजसेवी अभिजीत हालदार ने थामा कांग्रेस का हाथ, जिला सचिव की मिली जिम्मेदारी
    • नेपाल में जलप्रलय से तबाही, 8 की मौत; 105 भारतीय पर्यटकों समेत 300 से ज्यादा लापता
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.