Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026

    झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी

    August 27, 2026

    झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना
    Breaking News

    केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

    AdminBy AdminJune 30, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब एक हाई-प्रोफाइल ड्रामा खड़ा हो गया है. दरअसल आरोपी सिया गोयल ने वडगांव मावल कोर्ट में सीधे-सीधे कह दिया कि ‘आशुतोष श्रीवास्तव मेरे वकील नहीं हैं, बल्कि विपुल दुशिंग मेरी पैरवी कर रहे हैं’.इसके बाद एडवोकेट श्रीवास्तव ने सिया के भाई  साहिल गोयल पर पेशेवर प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और झूठे आरोप लगाने का दावा करते हुए 10 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है. वकील श्रीवास्तव का कहना है कि पहले सिया ने उन्हीं के वकालतनामे पर हस्ताक्षर किया था. श्रीवास्तव के मुताबिक इसके पीछे असली स्क्रिप्ट राइटर आरोपी के भाई साहिल गोयल. इस कदम से उनकी साख को चोट पहुंची है. बहरहाल इस नाटकीय घटनाक्रम के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है.

    खुली अदालत में इनकार और मच गया बवंडर

    बता दें कि इस पूरे कानूनी संग्राम की शुरुआत वडगांव मावल कोर्ट के भीतर हुई. मर्डर केस की अहम सुनवाई के दौरान जब मुख्य आरोपी सिया गोयल को जज के सामने पेश किया गया, तो उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. सिया ने भरी अदालत में साफ कह दिया, “आशुतोष श्रीवास्तव मेरे वकील नहीं हैं; कोर्ट में मेरा प्रतिनिधित्व विपुल दुशिंग कर रहे हैं.” आरोपी के इस तीखे रुख ने न सिर्फ वहां मौजूद लोगों को चौंका दिया, बल्कि देखते ही देखते इसने एक नए और बड़े कानूनी विवाद का रूप ले लिया.

    वकालतनामे पर हस्ताक्षर, फिर मुकर जाने के पीछे ‘भाई’ का हाथ?

    इस खबर में सबसे बड़ा पेंच और सवाल यह है कि अगर अदालत में बयान सिया गोयल ने दिया, तो एडवोकेट श्रीवास्तव ने उनके भाई साहिल पर ₹10 करोड़ का केस क्यों किया? दरअसल, एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव का दावा है कि आरोपी सिया गोयल ने पहले खुद उनके वकालतनामे पर दस्तखत किए थे, जिसके बाद ही वह इस केस में उनकी तरफ से पैरवी कर रहे थे. लेकिन, कानूनी नोटिस के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम के पीछे असली दिमाग सिया के भाई साहिल गोयल का है. आरोप है कि साहिल ने ही सिया को ऐन वक्त पर अपना वकील बदलने के लिए मनाया. चूंकि साहिल ने ही सोशल मीडिया और कानूनी बिरादरी के बीच वकील श्रीवास्तव को लेकर झूठी और भ्रामक बातें फैलाईं, इसलिए उन्हें मुख्य आरोपी मानते हुए यह कार्रवाई की गई है.

    ‘साख पर हमला बर्दाश्त नहीं’, ₹10 करोड़ का भारी-भरकम एक्शन

    अदालत के भीतर हुई इस फजीहत को एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव ने बेहद गंभीरता से लिया है. इसे अपनी बरसों की मेहनत से कमाई गई पेशेवर साख पर सीधा हमला करार देते हुए उन्होंने फौरन जवाबी दांव खेला. एडवोकेट श्रीवास्तव ने नोटिस में साफ आरोप लगाया है कि साहिल गोयल ने उनके खिलाफ बेहद झूठे, मनगढ़ंत और बेबुनियाद दावे किए हैं, जिससे कानूनी बिरादरी में उनकी छवि को गहरा नुकसान पहुंचा है. साहिल ने ही सिया को वकील बदलने के लिए मनाया है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026

    झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी

    August 27, 2026

    झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी

    August 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    • झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी
    • हटिया के समाजसेवी अभिजीत हालदार ने थामा कांग्रेस का हाथ, जिला सचिव की मिली जिम्मेदारी
    • नेपाल में जलप्रलय से तबाही, 8 की मौत; 105 भारतीय पर्यटकों समेत 300 से ज्यादा लापता
    • चाकू से गोदकर की गई उपेंद्र कुमार मिश्रा की हत्या, भाई ने वायरल तस्वीर देखकर पहचाना
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.