Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026

    झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर
    Breaking News

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    AdminBy AdminJune 29, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    रांची: झारखंड की राजधानी रांची से सटे बेड़ों गांव में सावित्री खजूर रहती हैं. वह अपना नर्सरी चलाती हैं. जहां अपनी छोटी सी जमीन में महोगोनी, आम, जामुन और भी कई चीज तरह के पौधे तैयार की हैं. इसके अलावा ब्रह्मास्त्र, नीमस्त्र, अग्निअस्त्र यह सारे जैविक दवाई अपने हाथों से बनाने का काम करती हैं. सहजन के पत्ते गुड, सड़े हुए गोबर इन सारे ऑर्गेनिक चीजों से ही वह यह बनाती हैं, जिससे वह महीने की 50000 रुपये से उपर तक की कमाई कर लेती हैं.
    सावित्री ने बताया कि कभी दूसरे के खेतों में मजदूरी करती थी, लेकिन आज खुद के बॉस बनी हैं. एक समय था जब स्मार्टफोन क्या होता है पता नहीं था, स्कूटी क्या होती है, कैसे चलती है, कुछ नहीं पता था, ऑटो में एक साथ 20 लोगों के साथ जाती थी. आज आलम यह है कि आज खुद स्कूटी चला कर अपना सारा काम करती हैं. बच्चे प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहे हैं. स्मार्टफोन भी है. वह स्मार्टफोन के जरिए अपना सारा बिजनेस करती हैं.
    जैविक दवाइयां हैं उनका हथियार
    सावित्री ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने जैविक दवाई बनाना शुरू किया. जैसे हम लोग ब्रह्मास्त्र, नीमस्त्र, अग्निअस्त्र यह सारी दवाई बनाना शुरू किए. यह सारा का सारा दवाई सिर्फ और सिर्फ जैविक चीजों से ही बनता है. गोबर का यूरिन, सड़ा हुआ गोबर, घर से निकला हुआ कचरा, खासतौर पर किचन से जैविक कचरा, सहजन का पत्ता, सब्जी के छिलके इन सभी चीजों का प्रयोग करके वह जैविक दवाई बनाने का काम करती हैं. इसके लिए उन्होंने एनजीओ प्रदान द्वारा ट्रेनिंग भी ली है.
    ट्रेनिंग के दौरान समझ में आया मॉडल
    ट्रेनिंग के दौरान समझ में आया कि यह एक ऐसा मॉडल है, जिसके तहत छोटे सी जमीन में वह जैविक दवाई तैयार कर सकती हैं. वहीं, बगल में नर्सरी चला सकती हैं. इस जैविक दवाई का प्रयोग करके नर्सरी में काफी बढ़िया पौधे उगा सकते हैं. खासतौर पर महोगोनी जिसे वाटरप्रूफ लकड़ी कहा जाता है. इसकी डिमांड विदेश तक है, एक पौधे की कीमत 300 से ₹400 तक होती है. हमारे पास 10 से 12 तरह के फलदार पेड़ के पौधे आपको देखने को मिल जाएंगे.
    आज भी चलाती हैं अपनी दुकान
    सावित्री बताती हैं कि आज उनकी एक बड़ीदुकान भी है. जहां पर कई जैविक दवाइयां को ब्रांडेड पैकेजिंग करके बेचने का काम करती हैं. जहां किसान सीधाआकर ले जाते हैं. पहले तो किसी और के खेत मजदूरी करती थी, लेकिन एनजीओ और सरकार द्वारा जो ट्रेनिंग दी जाती है. यह उनके लिए मील का पत्थर साबित हुई. अन्य किसानों को भी इस तरह की चीज करनी चाहिए. इससे उन्हें पता चलेगा कि अपनी जमीन में कैसे और किस मॉडल को अपनाकर वह अधिक कमाई कर सकते हैं.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026

    झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी

    August 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    • झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी
    • हटिया के समाजसेवी अभिजीत हालदार ने थामा कांग्रेस का हाथ, जिला सचिव की मिली जिम्मेदारी
    • नेपाल में जलप्रलय से तबाही, 8 की मौत; 105 भारतीय पर्यटकों समेत 300 से ज्यादा लापता
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.