Ranchi : पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव का बेटा रोहित उरांव निर्धारित समय पर ईडी कार्यालय में हाजिर नहीं हुआ. ईडी शराब घोटाले की जारी जांच में पूछताछ के लिए उसे समन कर 29 जून को दिन के 11 बजे तक हाजिर होने का समय दिया था. रोहित द्वारा हाजिर होने के बदले समय मांगे जाने की सूचना है. लेकिन इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है.

