राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, डॉ. विपेंद्र कुमार सिन्हा, प्राध्यापक (सर्जरी), रिम्स रांची को कार्यकारी व्यवस्था के तहत तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक रिम्स निदेशक का प्रभार सौंपा गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था अस्थायी रूप से लागू रहेगी और अगले आदेश तक प्रभावी होगी। साथ ही, इस प्रस्ताव को विभागीय मंत्री-सह-अध्यक्ष, शासी परिषद की स्वीकृति प्राप्त होने की भी जानकारी दी गई है।

