Ranchi: राजधानी रांची से लापता होनेवाले बच्चों की लिस्ट में दो और बच्चों का नाम आ गया है. दरअसल धुर्वा थाना क्षेत्र के सेक्टर 3 शालीमार बाजार से जुड़वां भाई करण और अर्जुन लापता हैं. दोनों बच्चे शालीमार बाजार के स्थित शौचालय के पास से 1 जून से लापता हैं.
दोनों लापता बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. परिवार वाले लगातार इन्हें खोजने का प्रयास कर रहे हैं. मगर आज पूरे 3 दिन बात भी इनका कुछ पता नहीं चल पाया. स्थानीय लोगों के द्वारा लगातार अलग-अलग इलाकों में इन दोनों बच्चों की खोजबीन जारी है.
परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को दोनों बच्चों के बारे में कोई सूचना मिले या कुछ पता लगे तो 9122 329172 नंबर पर संपर्क करें.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
रांची में दो जुड़वां बच्चे लापता, 3 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
Related Posts
Add A Comment

