Ranchi : रिम्स 2 जमीन को लेकर ग्रामीणों ने एक बार फिर से विरोध दर्ज किया. दरअसल, बीती रात ग्रामीणों को सूचना मिली कि बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नगड़ी स्थित रिम्स 2 का भूमि पूजन करेंगे. इसी को लेकर बुधवार को भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण अपनी जमीन को बचाने पहुंच गए और झंडा गाड़कर विरोध जताया. ग्रामीण लगातार मांग कर रहे है कि रिम्स 2 का निर्माण कहीं और किया जायें. क्योंकि जो जमीन चिह्नित की गई है वो उपजाऊ जमीन है.

