हजारीबाग जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हजारीबाग पुलिस ने देर रात विशेष छापेमारी अभियान चलाया। 175 पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के साथ शहर के 101 ठिकानों में एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान कुल 64 लोगों को हिरासत में लिया गया।

