Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में संदिग्ध हालात में मौत
    Breaking News

    मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में संदिग्ध हालात में मौत

    AdminBy AdminMay 13, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश की सियासत से आज सुबह सबसे बड़ी खबर सामने आई है. मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है. उनकी अचानक हुई इस मौत ने सबको हैरत में डाल दिया है. एनडीटीवी को मिली जानकारी के अनुसार उन्हें आज सुबह 6:15 बजे अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद लखनऊ के एक अस्पाल ले आया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है. लखनऊ पुलिस इसे संदिग्ध मौत मानकर जांच करेगी. यह भी पता चला है कि प्रतीक के साथ उनकी पत्नी अपर्णा यादव साथ नहीं थीं.आइए आपको बताते हैं कि प्रतीक यादव कौन थे, उनके परिवार की भी जानकारी दिए देते हैं.

    सुबह 6:15 बजे लाए गए अस्पताल, पत्नी नहीं थीं साथ

    एनडीटीवी को मिली जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव की अचानक तबीयत खराब होने के बाद लखनऊ के एक अस्पताल लाया गया जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका. लखनऊ पुलिस के टॉप सूत्रों के मुताबिक प्रतीक यादव को 6:15 बजे मृत हालत अस्पताल लाया गया, प्रतीक के पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव साथ नहीं थीं. घरवालों ने बताया कि प्रतीक सो रहे थे. प्रदीप यादव के शव का पंचनामा किया गया है. पोस्टमार्टम के बाद ही चीजें क्लियर होंगी.शरीर में कोई चोट के निशान नहीं है.

    कौन हैं प्रतीक यादव?

    प्रतीक यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे हैं. अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं और अपर्णा यादव के पति हैं. प्रतीक यादव को राजनीतिक मंचों से अमूमन दूर ही देखा गया है. प्रतीक को जिम में पसीना बहाना पसंद था और उन्हें गाड़ियों का भी शौक था. प्रतीक यादव की पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से हुई थी. बाद में प्रतीक रियल एस्टेट तथा फिटनेस व्यवसाय से जुड़ गए. लखनऊ में उन्होंने ‘द फिटनेस प्लेनेट’ नाम से एक जिम भी चलाया और फिटनेस इंडस्ट्री में सक्रिय रहे. इसके अलावा, वह पशु कल्याण गतिविधियों में भी जुड़े रहे. ‘जीव आश्रय’ नामक एक संगठन के माध्यम से उन्होंने आवारा कुत्तों के रेस्क्यू, इलाज, भोजन और देखभाल का काम किया था. उनकी पत्नी अपर्णा यादव वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और बीजेपी से जुड़ी हुई हैं. प्रतीक और अपर्णा यादव की एक बेटी है जिसका नाम प्रथमा है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.