Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    WWE रेसलर The Great Khali पहुंचे रांची, झारखंड के मौसम और लोगों की तारीफ की, बोले- पहली बार आया हूं यहां

    October 30, 2026

    रांची: डंगराटोली में रिटायर्ड प्रोफेसर के घर नाबालिग नौकरानी ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

    October 30, 2026

    रांची में होटल कर्मी राहुल की हत्या के बाद बवाल, पिठोरिया चौक जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन; अपराधियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग

    October 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड में खुलेंगे 7 नए प्रोफेशनल कॉलेज! रांची समेत इन जिलों को मिलेगा बड़ा फायदा
    Breaking News

    झारखंड में खुलेंगे 7 नए प्रोफेशनल कॉलेज! रांची समेत इन जिलों को मिलेगा बड़ा फायदा

    AdminBy AdminApril 4, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

     राज्य सरकार युवाओं को उद्योगों की वर्तमान आवश्यकता के अनुसार जाब ओरिएंटेड डिग्री प्रदान करने के लिए सात नए प्रोफेशनल कालेज खोलेगी।

    राज्य के सात जिलों में एक-एक प्रोफेशनल कालेज की स्थापना की जाएगी, जिसे बहु-अनुशासनिक संस्थान का रूप दिया जाएगा।

    सबसे बड़ी बात यह है कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने इन कालेजों की स्थापना के लिए इन जिलों के 13 प्रखंडो का चयन किया है। जमीन की उपलब्धता के आधार पर संबंधित प्रखंड में प्रोफेशनल कालेज की स्थापना की जाएगी।

    रांची में तमाड़, बुढ़मू और लापुंग का चयन

    विभाग ने रांची में प्रोफेशनल कालेज खोलने के लिए तमाड़, बुढ़मू तथा लापुंग का चयन किया है। इसी तरह, खूंटी के लिए अड़की प्रखंड का चयन किया गया है।

    लातेहार में बरवाडीह, महुआडांड़ या बरियातु में से किसी एक प्रखंड में तथा चतरा में प्रतापपुर तथा हंटरगंज के बीच इस कालेज की स्थापना की जाएगी।

    देवघर में सारवां, पलामू में पाटन प्रखंड

    पलामू में पाटन प्रखंड, देवघर में सारवां तथा धनबाद में बाघमारा तथा तोपचांची प्रखंड का चयन इसके लिए किया गया है। अब विभाग इन सात जिलों के डीसी को पत्र भेजकर संबंधित प्रखंडों में जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश देगा।

    साथ ही योजना की प्रशासनिक स्वीकृति की समानांतर कार्रवाई की जाएगी। राज्य में प्रोफेशनल कालेजों की भारी कमी है।

    साथ ही यहां की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए सुदूरवर्ती क्षेत्रों में ऐसे कालेजों की स्थापना की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

    विधानसभा में भी विधायक अपने-अपने क्षेत्र में इस कालेज की स्थापना की मांग करते रहे हैं। बताते चलें कि हाल के वर्षों में राज्य में नए इंजीनियरिंग कालेज तो खुले हैं, लेकिन प्रोफेशनल कालेज की स्थापना नहीं हो पाई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    WWE रेसलर The Great Khali पहुंचे रांची, झारखंड के मौसम और लोगों की तारीफ की, बोले- पहली बार आया हूं यहां

    October 30, 2026

    रांची: डंगराटोली में रिटायर्ड प्रोफेसर के घर नाबालिग नौकरानी ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

    October 30, 2026

    रांची में होटल कर्मी राहुल की हत्या के बाद बवाल, पिठोरिया चौक जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन; अपराधियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग

    October 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • WWE रेसलर The Great Khali पहुंचे रांची, झारखंड के मौसम और लोगों की तारीफ की, बोले- पहली बार आया हूं यहां
    • रांची: डंगराटोली में रिटायर्ड प्रोफेसर के घर नाबालिग नौकरानी ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
    • रांची में होटल कर्मी राहुल की हत्या के बाद बवाल, पिठोरिया चौक जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन; अपराधियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
    • ‘हां, सरेंडर कर देंगे’, सुप्रीम कोर्ट से झटके के बाद अनंत सिंह का पहला रिएक्शन
    • JTET-2026: रांची में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी, लेकिन धनबाद में बने सबसे अधिक परीक्षा केंद्र, 24 जिलों में 986 केंद्रों पर होगी परीक्षा
    • केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, जुलाई से लागू: सबसे निचले कर्मचारी को ₹540 और कैबिनेट सचिव लेवल के अफसर को ₹7500 महीने का फायदा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.