Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लातेहार में भारी बारिश का कहर, छह दशक पुराना पुल ध्वस्त, महुआडांड़-डाल्टनगंज मार्ग बंद

    August 31, 2026

    JSSC CGL गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, समीर कुमार गिरफ्तार | जांच में नए खुलासे के संकेत

    August 31, 2026

    जेल की सलाखों से बाहर निकलकर काम करेंगे कैदी, शाम को फिर लौटना होगा; झारखंड में नई व्यवस्था की तैयारी

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»देवघर AIIMS के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, छात्रों को किया सम्मानित
    Breaking News

    देवघर AIIMS के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, छात्रों को किया सम्मानित

    AdminBy AdminJuly 31, 2025Updated:July 31, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    देवघर में गुरूवार का दिन एक ऐतिहासिक क्षण रहा। जब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। AIIMS के प्रथम दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने हाथों 48 MBBS में से चार को मेडल और पांच को उपाधि दिया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देवघर एम्स से उनका एक खास नाता रहा है। राष्ट्रपति ने भावुक होते हुए कहा कि जब 25 मई 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संस्थान का शिलान्यास किया था, तब वह झारखंड की राज्यपाल थीं और आज इस पहले दीक्षांत समारोह की साक्षी बनने का अवसर भी उन्हें मिला है।डॉक्टरों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि देवघर, जो भगवान भोलेनाथ की नगरी है, वहां एम्स की स्थापना वास्तव में “शिव और शक्ति” दोनों के प्रतीक के रूप में है। उन्होंने कहा — “मैं भगवान को मानती हूं, लेकिन भगवान बिना हाथ-पैर के होते हैं, आप सभी डॉक्टर उनके हाथ-पैर हैं।”राष्ट्रपति ने कहा कि लोग आज वेदों और गीता से ज्यादा डॉक्टरों की सलाह पर भरोसा करते हैं।उन्होंने बताया कि एम्स देवघर ने बीते 6 वर्षों में 5 आदिवासी गांवों को गोद लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे और भी गांवों को गोद लेकर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। “भगवान ने आप सभी को सेवा के लिए हाथ-पैर दिए हैं, इस जिम्मेदारी को निभाइए बाबा नगरी में राष्ट्रपति का यह दौरा, न सिर्फ गर्व का विषय रहा बल्कि स्वास्थ्य और सेवा के क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार भी किया।

    संताली रिति रिवाजों से हुआ स्वागत

    राष्ट्रपति के स्वागत के लिए देवघर एयरपोर्ट पर विशेष तैयारी की गयी थी। एयरपोर्ट के बाहर संताली रिति रिवाजों और परंपराओं के अनुसार स्वागत की तैयारी दिखी। एयरपोर्ट में राष्ट्रपति की अगुवाई के लिए राज्यपाल संतोष गंगवार और राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय झारखंड दौरे के पहले दिन वो देवघर में थी, जहां उन्होंने एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। देर शाम वो रांची लौट आयीं और एयरपोर्ट से सीधे राजभवन के लिए रवाना हो गयी। राष्ट्रपति राजभवन में रात्री विश्राम करेंगी और दूसरे दिन यानि शुक्रवार को वो धनबाद के IIT-ISM के 45 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    लातेहार में भारी बारिश का कहर, छह दशक पुराना पुल ध्वस्त, महुआडांड़-डाल्टनगंज मार्ग बंद

    August 31, 2026

    JSSC CGL गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, समीर कुमार गिरफ्तार | जांच में नए खुलासे के संकेत

    August 31, 2026

    जेल की सलाखों से बाहर निकलकर काम करेंगे कैदी, शाम को फिर लौटना होगा; झारखंड में नई व्यवस्था की तैयारी

    August 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • लातेहार में भारी बारिश का कहर, छह दशक पुराना पुल ध्वस्त, महुआडांड़-डाल्टनगंज मार्ग बंद
    • JSSC CGL गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, समीर कुमार गिरफ्तार | जांच में नए खुलासे के संकेत
    • जेल की सलाखों से बाहर निकलकर काम करेंगे कैदी, शाम को फिर लौटना होगा; झारखंड में नई व्यवस्था की तैयारी
    • स्वाइन फ्लू को लेकर झारखंड में अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड
    • नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक
    • झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.