Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय

    June 29, 2026

    30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी

    June 29, 2026

    हजारीबाग में तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोगों को रौंदा; आधा दर्जन से अधिक घायल

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Featured»झारखंड में बारिश का कहर जारी, 4 की मौत, जनजीवन अस्त-व्यस्त
    Featured

    झारखंड में बारिश का कहर जारी, 4 की मौत, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    AdminBy AdminJuly 11, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची:झारखंड में बीते 24 घंटे से मूसलधार बारिश हो रही है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी वर्षा से राज्य के कई हिस्सों में जलजमाव, घरों की दीवारें गिरने और वज्रपात जैसी घटनाएं सामने आई.

    जामताड़ा जिले के कालीपाथर गांव में बुधवार रात एक कच्चे घर की मिट्टी की दीवार गिरने से ढाई साल का मासूम मनीष हेंब्रम और उसकी 70 वर्षीय दादी मुखोदी हेंब्रम की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं गुरुवार दोपहर करीब एक बजे नाला प्रखंड के बड़ारामपुर गांव में वज्रपात की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती पांडू मरांडी (45) और आरती मरांडी (40) की मौके पर ही मौत हो गई।

    तेज बारिश से डूबे शहर के निचले इलाके
    मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, सिमडेगा, लोहरदगा सहित 16 जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। रांची में सर्वाधिक 94.3 मिमी, जमशेदपुर में 92.6 मिमी और धनबाद में 80 मिमी बारिश हुई। इसके कारण रांची और जमशेदपुर के कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है, जिससे यातायात और जनजीवन पर असर पड़ा है।

    अगले चार दिन झारखंड के कई जिलों में यलो अलर्ट
    मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक झारखंड के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

    • 11-12 जुलाई: गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिलों में भारी बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है।

    • 13 जुलाई: गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी है।

    • 14 जुलाई: पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो और धनबाद में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    बरसात ने तोड़ी औसत की सीमा, अब तक 69% ज्यादा बारिश
    झारखंड में 1 जून से 10 जुलाई तक कुल 482.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य औसत इस अवधि के लिए 285 मिमी होती है। यानी राज्य में औसत से 69% अधिक बारिश हुई है।

    कृषि को बड़ा नुकसान, धान की नर्सरी और सब्जी फसलें प्रभावित
    लगातार हो रही भारी बारिश का सीधा असर खेती पर भी दिख रहा है। धान के बिचड़े के लिए जहां खेत में मात्र 1 इंच पानी की आवश्यकता होती है, वहीं कई इलाकों में 4 से 5 इंच तक पानी जमा हो गया है। इसके कारण लगभग 30% बिचड़ा नष्ट हो चुका है। सब्जी फसलों में टमाटर, बैगन, गोभी, मूली, कद्दू, करेला, धनिया आदि बुरी तरह सड़ चुके हैं।

    हालांकि जिन क्षेत्रों में ड्रिप इरिगेशन पद्धति से खेती की गई थी, वहां लगभग 50% फसलें बची हुई हैं। फिलहाल अरवी (कच्चू) की फसल ही बारिश की मार से सुरक्षित बताई जा रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय

    June 29, 2026

    30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी

    June 29, 2026

    हजारीबाग में तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोगों को रौंदा; आधा दर्जन से अधिक घायल

    June 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय
    • 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी
    • हजारीबाग में तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोगों को रौंदा; आधा दर्जन से अधिक घायल
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.