Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    June 27, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन

    June 27, 2026

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»MS Dhoni Birthday: धोनी के नाम दर्ज हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 बड़े रिकॉर्ड, जिनका टूटना है असंभव
    Breaking News

    MS Dhoni Birthday: धोनी के नाम दर्ज हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 बड़े रिकॉर्ड, जिनका टूटना है असंभव

    AdminBy AdminJuly 7, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    MS Dhoni Birthday: भारतीय पूर्व दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई सोमवार को अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर देशभर में फैंस अलग-अलग अंदाज में उनका जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. कहीं पूजा-पाठ हो रहा है, तो वहीं कई जगहों पर केक कटिंग हो रही है. सोशल मीडिया भी माही के लिए आई बर्थडे विशेज से भरा पड़ा है. तो आइए इस खास मौके पर आपको धोनी के 3 ऐसे रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन सा लगता है.

    सबसे ज्यादा विकेटकीपिंग

    विश्व क्रिकेट में जब भी सबसे अच्छे विकेटकीपर्स की बात होगी, तब MS Dhoni का नाम आएगा. बिजली से भी तेज रफ्तार से बल्लेबाजों के गिल्लियां उड़ाने वाले धोनी के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक स्टंपिंग का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने 350 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 123 स्टंपिंग की. इसके अलावा माही ने 321 कैच भी लपके. धोनी के नाम इस फॉर्मेट में सबसे अधिक स्टंपिंग का रिकॉर्ड है.

    3 ICC ट्रॉफी का रिकॉर्ड

    महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी टीम को 3 अलग-अलग टूर्नामेंट्स में ICC की सभी ट्रॉफी जिताई हैं. MS Dhoni की कप्तानी में सबसे पहले भारत ने 2007 टी 20 विश्व कप का खिताब जीता. इसके बाद 2011 में 28 सालों का इंतजार खत्म करते हुए धोनी ने वनडे विश्व कप का खिताब जिताया और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती. धोनी के इस रिकॉर्ड का टूटना भी असंभव ही दिखता है.

    200 वनडे मैचों में की कप्तानी

    MS Dhoni ने 200 वनडे मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है, जो एक अटूट रिकॉर्ड है. 2007 से 2018 के बीच उन्होंने 220 वनडे मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली, जिसमें 110 मैचों में भारतीय टीम को जीत दिलाई. वहीं 5 मैच टाई रहे और 74 मैचों में हार का सामना किया. एमएस का 200 वनडे मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड तोड़ना किसी भी इंडियन कैप्टन के लिए आसान नहीं होगा.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    June 27, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन

    June 27, 2026

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    • JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन
    • बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन
    • रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला
    • रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.