Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Featured»सांसद ढुलू महतो ने आउटसोर्सिंग कंपनी के GM को दी तमाचा मारने की धमकी- VIDEO VIRAL
    Featured

    सांसद ढुलू महतो ने आउटसोर्सिंग कंपनी के GM को दी तमाचा मारने की धमकी- VIDEO VIRAL

    AdminBy AdminJune 25, 2025Updated:June 25, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद: बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र संख्या 3 अंतर्गत खरखरी स्थित हिलटॉप आउटसोर्सिंग प्रोजेक्ट को लेकर बुधवार को ग्रामीणों और विस्थापितों द्वारा प्रदर्शन की चेतावनी के बाद बुलाई गई वार्ता विवाद में बदल गई। सिनीडीह गेस्ट हाउस में हुई इस बैठक में सांसद ढुलू महतो, गोविंदपुर के जीएम, हिलटॉप आउटसोर्सिंग के डायरेक्टर कौशल पांडेय, डीएसपी पीके सिंह समेत ग्रामीण प्रतिनिधि मौजूद थे।

    बैठक के दौरान सांसद ढुलू महतो ने आउटसोर्सिंग प्रबंधन की उपस्थिति पर सवाल उठाया और तीखा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि जब जमीन बीसीसीएल को दी गई है तो वार्ता भी बीसीसीएल से ही होगी, न कि आउटसोर्सिंग से। इसी दौरान उन्होंने आउटसोर्सिंग डायरेक्टर कौशल पांडेय को बैठक से बाहर निकलने को कहा और गुस्से में आकर तमाचा मारने तक की धमकी दे डाली। डायरेक्टर कौशल पांडेय ने इसका विरोध करते हुए बैठक से बाहर निकल गए। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और इसका वीडियो दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा।

    https://koylanchalsamvad.in/wp-content/uploads/2025/06/5DMUHba0DOsNXPLZ.mp4

    सांसद ने आरोप लगाया कि यह आउटसोर्सिंग कंपनी जहां भी काम करती है, वहां गुंडागर्दी और डर का माहौल बनाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने कारू यादव जैसे अपराधी को काम में लगाया है और यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    सांसद ने बैठक में बीसीसीएल और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि काम शुरू करने से पहले जमीन की मापी होनी चाहिए। डीएसपी पीके सिंह ने ग्रामीणों से जमीन से संबंधित कागजात एरिया ऑफिस में जमा करने को कहा और एक सप्ताह के भीतर मापी कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.