Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»देश के दुश्मनों से निपटने की तैयारी में रांची, 4 बजे से शुरू होने वाले मॉक ड्रिल को लेकर लोगों में उत्साह
    Breaking News

    देश के दुश्मनों से निपटने की तैयारी में रांची, 4 बजे से शुरू होने वाले मॉक ड्रिल को लेकर लोगों में उत्साह

    AdminBy AdminMay 7, 2025Updated:May 7, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा को लेकर बुधवार को रांची में मॉक ड्रिल किया जाएगा. रांची में मॉक ड्रिल के डोरंडा इलाके को चुना गया है. मॉक ड्रिल को लेकर किस तरह की तैयारियां की गई और ट्रैफिक में क्या बदलाव किया गया है इसकी पूरी जानकारी मंगलवार को ही डीआईजी सह एसएसपी रांची और डीसी रांची ने रांची वासियों को दी. दूसरी तरफ भारतीय सेवा के द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद राजधानी के लोग देश प्रेम से ओत पोत हो चुके है.

    रांची में सेना के कई कैंप

    आपको बता दें कि रांची में भारतीय सेना की कई यादें जुड़ी है. 1971 में जब भारत ने पाकिस्तान को करारी सिखा दी थी उस दौरान 1100 पाक सैनिकों को बंधक बनाकर रांची के नाम को मिश्रित मिलिट्री कैंप में रखा गया था. रांची के मोराबादी, दीपा टोली और नामकुम में आर्मी का बेस कैंप भी है. ऐसे में सुरक्षा को लेकर किया जाने वाला अनुभव रांची के लिए विशेष है.

    रांची के डोरण्डा क्षेत्र में होगी मॉक ड्रिल

    रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने डोरंडा क्षेत्र के लोगोें से अपील करते हुए कहा मॉक ड्रिल नागरिक सुरक्षा के लिए अभ्यास मात्र है. इस दौरान सायरन बजने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने डोरण्डा क्षेत्र के लोगों से मॉक ड्रिल के दौरान अपने-अपने घरों के लाइट्स बंद रखने की अपील की. लोगों से अपने वाहन के लाइट और जेनरेटर आदि भी बंद रखने का आह्वान किया गया है. डीसी ने कहा कि हम जिला वासियों से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और भाग लेने वाले अधिकारियों को पूरा सहयोग दें. यह एक पूर्व-निर्धारित और नियंत्रित अभ्यास है, जिसका उद्देश्य जन जागरूकता और अंतर-एजेंसी आपदा प्रतिक्रिया को मजबूत करना है.

    ट्रैफिक के लिए होगी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था

    मॉक ड्रिल के दौरान अपराह्न 04ः00 बजे से अपराह्न 07ः00 बजे तक डोरंडा क्षेत्र के लोगों के लिए ट्रैफिक के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था होगी. जिला प्रशासन द्वारा डोरंडा क्षेत्र में आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग के उपयोग की अपील की गई है. गौरतलब है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश के आलोक में ऑपरेशन अभ्यास के अंतर्गत आपदा की स्थिति में नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है.

    क्या- क्या होगा

    अपराह्न 04ः00 बजे से अपराह्न 07ः00 बजे तक मॉक ड्रिल होगी. मॉक ड्रिल के दौरान डोरंडा क्षेत्र में ट्रैफिक के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाएगी. जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर अपने आसपास के लोगों को जागरुक करने की अपील की है. इसके साथ विभिन्न वीडियो संदेश के माध्यम से भी लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरुक किया जाएगा.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.