Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक

    August 29, 2026

    झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?

    August 29, 2026

    झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»बीजेपी नेता सीता सोरेन समेत 5 लोगों पर FIR, पूर्व पीए को अगवा करने का लगा आरोप
    Breaking News

    बीजेपी नेता सीता सोरेन समेत 5 लोगों पर FIR, पूर्व पीए को अगवा करने का लगा आरोप

    AdminBy AdminMarch 21, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पूर्व विधायक सीता सोरेन (Sita Soren) और उनके अंगरक्षक समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला रीना घोष ने रांची की सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराया है। रीना, देवाशीष घोष की बहन हैं, जो पहले सीता सोरेन के निजी सचिव थे। कोर्ट ने इस केस की सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तारीख तय की है। इस दिन शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया जाएगा।

    बता दें कि रीना घोष का आरोप है कि उनके भाई देवाशीष घोष पहले सीता सोरेन के निजी सचिव थे। लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में जामताड़ा सीट से हार के बाद सीता सोरेन ने उन पर चुनाव में ज्यादा खर्च करने का आरोप लगाया और उनसे पैसे लौटाने का दबाव बनाने लगीं। 7 मार्च को देवाशीष को जबरन अगवा कर धनबाद के सरायढेला स्थित एक होटल में ले जाया गया। वहां हथियार दिखाकर उनकी गाड़ी की चाबी, जमीन के कागजात और एटीएम कार्ड छीन लिया गया।

    हथियार के बल पर पैसे ट्रांसफर कराने का आरोप  
    शिकायत में कहा गया है कि देवाशीष से 3 लाख रुपये भी जबरन सीता सोरेन के खाते में ट्रांसफर कराए गए। इसके अलावा, उनकी गाड़ी में रखे बैंक के चेक भी ले लिए गए। इतना ही नहीं, रीना का आरोप है कि एक फर्जी पिस्तौल दिखाकर देवाशीष के खिलाफ सरायढेला थाना में केस दर्ज कराया गया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

    Sita Soren ने भी लगाया था आरोप 
    कुछ दिन पहले, सीता सोरेन ने देवाशीष पर जानलेवा हमले की कोशिश करने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि एक होटल में देवाशीष उन पर फायरिंग करने वाला था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने देवाशीष को गिरफ्तार कर लिया और वह अभी जेल में हैं। अब कोर्ट इस पूरे मामले की सुनवाई करेगी और 28 अप्रैल को आगे की कार्रवाई तय होगी।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक

    August 29, 2026

    झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?

    August 29, 2026

    झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र

    August 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक
    • झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?
    • झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र
    • आज से 3 दिन झारखंड में आफत की बारिश, इन जिलों में वज्रपात का भी खतरा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th Aug | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th Aug | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.