Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    WWE रेसलर The Great Khali पहुंचे रांची, झारखंड के मौसम और लोगों की तारीफ की, बोले- पहली बार आया हूं यहां

    October 30, 2026

    रांची: डंगराटोली में रिटायर्ड प्रोफेसर के घर नाबालिग नौकरानी ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

    October 30, 2026

    रांची में होटल कर्मी राहुल की हत्या के बाद बवाल, पिठोरिया चौक जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन; अपराधियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग

    October 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»लालू यादव परिवार मुश्किल में! पटना में राबड़ी देवी और तेज प्रताप से ED की पूछताछ
    Breaking News

    लालू यादव परिवार मुश्किल में! पटना में राबड़ी देवी और तेज प्रताप से ED की पूछताछ

    AdminBy AdminMarch 18, 2025Updated:March 18, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Land For Job Case: जमीन के बदले नौकरी मामले में पटना के ईडी दफ्तर में मंगलवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी से ईडी की टीम ने लंबी पूछताछ की. वहीं राबड़ी देवी के अलावा उनके पुत्र और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप को भी पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया गया. सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम ने जमीन के बदले नौकरी मामले से जुड़े सवालों की लंबी लिस्ट लेकर राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव से पूछताछ की. हालांकि दोपहर करीब 2 बजे राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव को ईडी की टीम ने लंच ब्रेक दिया. हालांकि अब राबड़ी देवी से पूछताछ पूरी हो गयी है.

    लंच के दौरान सांसद मीसा भारती अपनी मां राबड़ी देवी और भाई तेजप्रताप यादव के लिए लंच लेकर ईडी दफ्तर में पहुंची थीं. जानकारी के अनुसार मीसा भारती अपनी मां राबड़ी देवी और भाई तेजप्रताप के लिए ED ऑफिस खाना लेकर पहुंचीं. मीसा अपने साथ दवाइयां भी लायी थीं. ED ऑफिस में इस समय लंच ब्रेक चल रहा है. मीसा भारती ने मां राबड़ी देवी को लंच कराया. लंच के बाद एक बार राबड़ी देवी से पूछताछ कर उन्हें छोड़ दिया गया. आज के लिए उनसे पूछताछ की प्रक्रिया पूरी हो गयी है और वह बाहर निकल गयी हैं. वहीं तेजप्रताप यादव से अभी ईडी दफ्तर के अंदर ही मौजूद हैं.

    ED की टीम ने पूछे ये सवाल, राबड़ी देवी से चार घंटे तक पूछताछ

    जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में राबड़ी देवी से ईडी की पूछताछ पूरी हो गयी है. सूत्रों के अनुसार ED की टीम राबड़ी देवी से लैंड फॉर जॉब मामले में अलग-अलग सवाल पूछे. राबड़ी देवी से करीब 4 घंटे तक पूछताछ की गयी. उनसे पूछा गया कि आपके नाम पर जो जमीन है वो आपने कैसे हासिल की? जिन लोगों से नौकरी के बदले जमीन ली गई, क्या आप उनसे पहले से वाकिफ थीं? पहली बार उनसे कब मिली थीं? क्या आपने उन लोगों को नौकरी दिलाने के लिए सिफारिश की थी?

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    WWE रेसलर The Great Khali पहुंचे रांची, झारखंड के मौसम और लोगों की तारीफ की, बोले- पहली बार आया हूं यहां

    October 30, 2026

    रांची: डंगराटोली में रिटायर्ड प्रोफेसर के घर नाबालिग नौकरानी ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

    October 30, 2026

    रांची में होटल कर्मी राहुल की हत्या के बाद बवाल, पिठोरिया चौक जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन; अपराधियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग

    October 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • WWE रेसलर The Great Khali पहुंचे रांची, झारखंड के मौसम और लोगों की तारीफ की, बोले- पहली बार आया हूं यहां
    • रांची: डंगराटोली में रिटायर्ड प्रोफेसर के घर नाबालिग नौकरानी ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
    • रांची में होटल कर्मी राहुल की हत्या के बाद बवाल, पिठोरिया चौक जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन; अपराधियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
    • ‘हां, सरेंडर कर देंगे’, सुप्रीम कोर्ट से झटके के बाद अनंत सिंह का पहला रिएक्शन
    • JTET-2026: रांची में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी, लेकिन धनबाद में बने सबसे अधिक परीक्षा केंद्र, 24 जिलों में 986 केंद्रों पर होगी परीक्षा
    • केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, जुलाई से लागू: सबसे निचले कर्मचारी को ₹540 और कैबिनेट सचिव लेवल के अफसर को ₹7500 महीने का फायदा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.