Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत

    April 28, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश

    April 28, 2026

    31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»भारत से मिली हार का गम नहीं झेल पाए स्टीव स्मिथ, अचानक ODI क्रिकेट से लिया संन्यास
    Breaking News

    भारत से मिली हार का गम नहीं झेल पाए स्टीव स्मिथ, अचानक ODI क्रिकेट से लिया संन्यास

    AdminBy AdminMarch 5, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Steve Smith retires from ODIs : चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइल में भारत से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने वन-डे इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा की है. मध्यक्रम के इस बल्लेबाज ने आखिरी बार दुबई में भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए 73 रन बनाए थे.  इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा था. 35 साल के  इस बल्लेबाज ने 170 वनडे मैचों में 43.28 की औसत और 86.96 की स्ट्राइक रेट से 5800 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने वनडे में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में 12वें नंबर पर हैं.  उन्होंने 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 164 रन का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया था. लेगस्पिनिंग ऑलराउंडर के रूप में अपनी शुरुआत करने वाले स्मिथ ने 28 विकेट भी लिए और 90 कैच भी लिए हैं.

    वनडे से संन्यास लेने को लेकर अपने फैसले पर  स्मिथ ने कहा: “यह एक शानदार सफ़र रहा है, और मैंने इसके हर पल का आनंद लिया है. बहुत सारे अद्भुत पल और शानदार यादें हैं. दो विश्व कप जीतना एक शानदार उपलब्धि थी, साथ ही कई शानदार साथियों ने इस सफ़र को साझा किया. अब 2027 विश्व कप की तैयारी शुरू करने का एक शानदार अवसर है, इसलिए ऐसा लगता है कि यह सही समय सही था.

    टेस्ट खेलते रहेंगे स्मिथ

    स्टीव स्मिथ ने आगे कहा, ” टेस्ट क्रिकेट अभी भी प्राथमिकता है, और मैं वास्तव में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फ़ाइनल, सर्दियों में वेस्टइंडीज़ और फिर घर पर इंग्लैंड का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं. मुझे लगता है कि मुझे अभी भी उस मंच पर योगदान देने के लिए बहुत कुछ है.”

    वनडे विश्व कप विजेता टीम का भी रहे हिस्सा

    स्मिथ 2015 और 2023 में ऑस्ट्रेलिया की वनडे विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे और माइकल क्लार्क के संन्यास के बाद उन्होंने 50 ओवर की टीम की कप्तानी संभाली थी. उन्होंने 64 मैचों में ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व किया, जिसमें 32 मैच में टीम को जीत मिली और 28 में टीम को हार नसीब हुई थी  जबकि चार मैच बेनतीजा रहे थे.  उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में पैट कमिंस की जगह विकल्प के तौर पर कप्तानी की थी और टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया था. सेमीफाइनल में भी स्मिथ ने अच्छी बल्लेबाजी की थी और 73 रन बनाए थे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत

    April 28, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश

    April 28, 2026

    31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    • रांची पाइपलाइन हादसा: चिरौंदी पेट्रोल पंप के पास मिट्टी धंसने से युवक की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप
    • रांची में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
    • गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.