Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026

    तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    June 27, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»SC इलाकों में पैठ बनाने का बीजेपी ढूंढ रही बहाना, 11 जनवरी से शुरू होगा पार्टी का संविधान गौरव अभियान
    Breaking News

    SC इलाकों में पैठ बनाने का बीजेपी ढूंढ रही बहाना, 11 जनवरी से शुरू होगा पार्टी का संविधान गौरव अभियान

    AdminBy AdminJanuary 3, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    देश में इस में इस समय संविधान को लेकर बहस छिड़ी हुई है. तमाम राजनीतिक दल खुद को संविधान का सच्चा हितैषी बताने में लगे हुए हैं. अब भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में ‘संविधान गौरव अभियान’ चलाने वाली है. इस अभियान के जरिए बीजेपी खासतौर पर अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों तक पहुंचेगी. इसके साथ ही कई सभाएं और रैलियां भी की जाएगी. ये अभियान 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलाया जाएगा.

    इस कार्यक्रम को गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर हुए विवाद के जवाब के तौर पर भी देखा जा रहा है. यही कारण है कि बीजेपी के इस अभियान के ऐलान के बाद शाह का बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

    पचास गोष्ठियों का होगा आयेाजन

    संविधान गौरव अभियान के जरिए बीजेपी पूरे प्रदेशों की राजधानियों के साथ ही प्रमुख शहरों में 50 बैठकों का आयोजन करेगी. इन बैठकों को केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता संबोधित करेंगे. इसके साथ ही बीजेपी का फोकस एससी बहुल इलाकों पर रहेगा. इसके लिए एससी बहुल जिलों में अलग से रैली व सभाएं की जाएगी.

    बीजेपी की माने तो इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं को जागरूक करने का काम किया जाएगा. 25 जनवरी को सभी मंडलों पर पार्टी कार्यकर्ता आम लोगों के साथ संविधान की प्रस्तावना पढ़ेंगे.

    विनोद तावड़े बनाए गए इस अभियान के अध्यक्ष

    इस संविधान गौरव अभियान का अध्यक्ष पार्टी महासचिव विनोद तावड़े को बनाया गया है. तावड़े की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है, जो पूरे अभियान पर नजर रखेगी. इसके अलावा इस अभियान के जरिए ही बीजेपी कार्यकर्ता आम जनता को मोदी सरकार के कामकाज के बारे में बताएंगे.

    इनफ्लुएंसर संभाले इस अभियान का काम

    बीजेपी के इस अभियान में एससी समाज के इनफ्लुएंसर को भी साथ लिया जाएगा, जो समाज को जोड़ने और जागरूकता कार्यक्रम करने में मदद करेंगे. इसके साथ ही उनसे हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान और बाबा साहब अंबेडकर के व्यक्तित्व और मोदी सरकार के कामों के बारे में कंटेंट तैयार कराया जाएगा. जो वे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करेंगे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026

    तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    June 27, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    • JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन
    • बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन
    • रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.