Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»ट्रिपल मर्डर से बिहार के छपरा में सनसनी, पिता और दो बेटियों की निर्मम हत्या
    बिहार

    ट्रिपल मर्डर से बिहार के छपरा में सनसनी, पिता और दो बेटियों की निर्मम हत्या

    AdminBy AdminJuly 17, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Bihar Crime: लगातार हो रहे अपराध से बिहार दहल उठा है. ताजा खबर छपरा जिले से है, जहां बीती रात हुए ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गयी. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच पडताल में जुट गया है. मिली खबर के अनुसार छपरा जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव में एक साथ तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई. खबर के अनुसार अपराधियों ने बीती रात छत पर सोये परिवार को अपना निशाना बनाया है. घटना में पिता और उसकी दो पुत्रियों की धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या की गई है, जबकि इनकी माँ की हालत गंभीर है. मृतकों के नाम तारकेश्वर सिंह और उनकी बेटी चांदनी [17 वर्षीय]  और आभा {15 वर्षीय} बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार इनकी मौत मौके पर ही हो गयी. वहीं अपराधियो द्वारा किये गये हमले में उनकी मां शोभा देवी गंभीर रूप से घायल हैं. शोभा देवी को ईलाज के लिए एकमा सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

    वहीं स्थानीय पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मामला संभवत प्रेम प्रसंग का है. पुलिस ने इस मामले को प्रेम प्रसंग बताया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ चल रही है. जानकारी के अनुसार अपराधियों ने सोये अवस्था में ही इन तीनों पर हमला किया. एन वक्त पर नींद खुलने के बाद शोभा देवी अपनी जान बचाने में सफल हो सकी. इस घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है. हालांकि मिली खबर के अनुसार पुलिस ने इस तिहरे हत्याकांड के चश्मदीद गवाह महिला के मौखिक बयान के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार भी किया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है.हालांकि सूत्रों की माने तो उनके द्वारा हत्या की बात स्वीकार भी कर ली गई है. एसपी कुमार आशीष ने बताया कि मृतक की पुत्री का प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसको लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद था. ऐसा कहा जा रहा है कि शायद इसी कारण से इस घटना को अंजाम दिया गया है. हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.