Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»कुख्यात अपराधी अमन साहू के गुर्गों ने ATS DSP और दारोगा पर चलाई गोली, मामले की CID के रही जांच
    Breaking News

    कुख्यात अपराधी अमन साहू के गुर्गों ने ATS DSP और दारोगा पर चलाई गोली, मामले की CID के रही जांच

    AdminBy AdminJuly 18, 2023Updated:July 18, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची/रामगढ़:झारखंड पुलिस को बड़ा झटका लगा है. जानकारी के मुताबिक पतरातू में आपराधिक गिरोह के साथ मुठभेड़ में एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार को गोली लगी है, जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गए हैं. उनको मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डीएसपी नीरज कुमार को पेट के दाहिने साइड में गोली लगी है. डॉक्टरों के मुताबिक गोली निकाल दी गई है, लेकिन गोली का असर अभी भी है. फिलहाल डीएसपी की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है.

    सर्च अभियान के दौरान मुठभेड़: रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के टेरपा में अपराधियों के विरुद्ध रांची एटीएस और रामगढ़ पुलिस संयुक्त कार्रवाई कर रही थी. इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. जिसमें एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार को गोली लग गई. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं रामगढ़ जिले के सब इंस्पेक्टर सोनू साव को भी पैर में गोली छूते हुए निकल गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर जा रहे अपराधियों में से पीछे बैठे अपराधी ने फायरिंग की. फिलहाल पुलिस सर्च अभियान चला रही है।

    घटना की CID की स्पेशल टीम कर रही जांच

    जांच टीम का नेतृत्व सीआईडी डीएसपी जीबीएन चौधरी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। घटनास्थल को चिन्हित कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सीआईडी की टीम में लगभग 10 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल हैं। सीआईडी की टीम आसपास के होटल संचालकों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। एटीएस की टीम द्वारा 3 लोगों की गिरफ्तारी की सूचना है। रामगढ़ जिला बल और एटीएस की टीम द्वारा चप्पे-चप्पे पर छापेमारी की जा रही है।

    घायल डीएसपी की हालत गंभीर: नीरज कुमार पांचवी बैच के झारखंड पुलिस सेवा से चुने गए डीएसपी हैं. एटीएस में आने से पहले वह रांची में हेड क्वार्टर टू डीएसपी थे. आपको बता दें कि एटीएस के एसपी सुरेंद्र कुमार झा हैं जो पहले रांची के एसएसपी भी थे. जेल से बैठकर क्राइम नेटवर्क को ऑपरेट कर रहे कुख्यात आपराधिक गिरोह से जुड़े लीड पर कार्रवाई करने के लिए एटीएस की टीम पतरातू गई थी. इसी दौरान अपराधियों की तरफ से फायरिंग शुरू कर दी गई. इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. घायल डीएसपी नीरज कुमार को मेडिका अस्पताल के स्पेशल केयर यूनिट में एडमिट किया गया है.

    Aman sahu Ats dsp JHARKHAND NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.