Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड

    June 29, 2026

    ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय

    June 29, 2026

    30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»हत्या करने रांची से रनिया जा रहे पांच उग्रवादी गिरफ्तार
    झारखण्ड

    हत्या करने रांची से रनिया जा रहे पांच उग्रवादी गिरफ्तार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 1, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    हत्या की योजना को अमली जामा पहनाने के उद्देश्य से रांची से बस में सवार होकर रनिया जा रहे 5 उग्रवादियों को पुलिस ने धर दबोचा. गिरफ्तार उग्रवादियों के पास ने एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, पीएलएफआइ का पर्चा, पांच मोबाइल जब्त किये गये हैं. गिरफ्तार उग्रवादियों में रांची सिकिदरी थाना क्षेत्र का आगरटोली निवासी अर्जुन मुंडा, गुमला जिला के बसिया थाना क्षेत्र का लाबाकेरा निवासी मुकेश चीक बड़ाईक, सिमडेगा जिला के बानो थाना क्षेत्र का बिरता निवासी सुरेंद्र बड़ाईक, रांची अनगड़ा थाना क्षेत्र का बुकी बल्लौटा निवासी पंकज महतो और चाईबासा जिले आनंदपुर थाना क्षेत्र का सौदा उपरटोली निवासी माईकल गुड़िया के नाम शामिल हैं.

    आरोपी अर्जुन की गिरफ्तारी तोरपा के पास स्थित चुरकी नदी के पास बस में छापेमारी कर की गयी है. अर्जुन मुंडा ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि पीएलएफआइ उग्रवादी माईकल गुड़िया और मुकेश चीक बड़ाईक और पंकज महतो के साथ मिल कर आनंदपुर क्षेत्र में जमीन विवाद में पैसे को लेकर हत्या की योजना बनायी गयी थी. जिसे अंजाम देने के लिए रांची से रनिया जा रहे थे. जहां अन्य साथी मुकेश और पंकज इंतजार कर रहे थे. रांची से आने जाने के लिए खर्चा-पानी सुरेंद्र चीक बड़ाईक द्वारा दिया गया था. घटना की जानकारी देते हुए खूंटी के प्रभारी एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पीएलएफआइ के सक्रिय सदस्य किसी घटना को अंजाम देने हथियार के साथ रांची से रनिया जा रहे हैं. सूचना पर तोरपा एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी कर चुरकी नदी के पास से अर्जुन मुंडा को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के पास से देसी कट्टा बरामद किया गया. अर्जुन की निशानदेही पर रनिया थाना क्षेत्र से मुकेश चीक बड़ाईक पंकज महतो, सुरेंद्र बड़ाईक, माईकल गुड़िया को गिरफ्तार किया गया.

    मुकेश चीक बड़ाईक पर दर्ज हैं आधा दर्जन से अधिक मामले

    गिरफ्तार पीएलएफआइ उग्रवादी मुकेश चीक बड़ाईक पर गुमला में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. इसके अलावे माईकल गुड़िया का भी आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी चाईबासा में जेल जा चुका है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड

    June 29, 2026

    ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय

    June 29, 2026

    हजारीबाग में तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोगों को रौंदा; आधा दर्जन से अधिक घायल

    June 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड
    • ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय
    • 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी
    • हजारीबाग में तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोगों को रौंदा; आधा दर्जन से अधिक घायल
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.