Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»मालगाड़ी से कोयला चोरी के दौरान ओवरहेड तार के सटने से युवक की मौत
    झारखण्ड

    मालगाड़ी से कोयला चोरी के दौरान ओवरहेड तार के सटने से युवक की मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 26, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद: कुसुंडा-तेतुलमारी लिंक रेल लाइन पर आज सुबह निचितपुर के पास खड़ी मालगाड़ी पर चढ़कर चोरी से कोयला उतारने के दौरान ओवरहेड तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। ओवरहेड तार में हाई वोल्टेज था जिसके करंट की चपेट में आने से युवक मारा गया। वहीं एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। हादसे के बाद युवक के परिजन शव को लेकर भाग निकले। मृतक की पहचान विजय बाउरी के रूप में हुई है। वह ईस्ट बसुरिया इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसे में झुलसी महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद वह ट्रेन के ऊपर ही रह गई और ट्रेन खुल गई। मालगाड़ी के कुछ दूर आगे तेतुलमारी स्टेशन पहुंचने पर रेल पुलिस ने उक्त महिला को नीचे उतारा और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। यह महिला ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के बड़की बौआ निवासी सुधांशु शेखर महतो की पत्नी पुष्पा देवी बताई जा रही है। कोयला लदी मालगाड़ी निचितपुर के पास खड़ी थी। इस दौरान कोयला उतारने के लिए कई लोग मालगाड़ी की बोगी पर चढ़ गए और चोरी से कोयला उतार रहे थे। तभी विजय बाउरी और पुष्पा देवी हाई वोल्टेज ओवरहेड तार की चपेट में आ गए। हादसे के बाद घटनास् थल पर भगदड़ मच गई। कुछ देर के लिए लोगों को समझ ही नहीं आया कि हुआ क् या है। जब समझ में आया, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में स्थानीय लोग उसके शव को लेकर वहां से भागे। इस बीच वहां काफी संख्या में लोग जमा हो गए। लेकिन कुछ देर बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। स् थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत तेतुलमारी स्टेशन के अधिकारी को दी। ओवरहेड तार की चपेट में आकर झुलसी महिला हादसे के बाद मालगाड़ी की बोगी में ही गिर गई। मालगाड़ी तेतुलमारी रेलवे स्टेशन पहुंची तो स्थानीय लोगों ने उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए बोकारो जनरल अस् पताल (बीजीएच) भेज दिया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक
    • केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना
    • हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
    • रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.