Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रांची के होटल शिवालिक डबल मर्डर का खुलासा, होने वाला दामाद ही निकला हत्यारा
    झारखण्ड

    रांची के होटल शिवालिक डबल मर्डर का खुलासा, होने वाला दामाद ही निकला हत्यारा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 11, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: चुटिया थाना क्षेत्र स्थित होटल शिवालिक में रविवार को बाप-बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में रांची पुलिस की टीम ने पूरे मामले की गुत्थी सुलझा ली है. हत्या की घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या कांड के मुख्य आरोपी नागेश्वर महतो के होने वाले दमाद चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. चंदन कुमार ने हत्या की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा सार्वजनिक रूप से करने वाली है.

    जाने क्या है हत्या की मुख्य वजह

    पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार चंदन कुमार का नागेश्वर महतो की बेटी से शादी तय हुआ था. इसी बीच दोनों के बीच शारीरिक संबंध बना था. इसका वीडियो नागेश्वर महतो के बेटे अभिषेक के हाथ लग गई. इसके बाद अभिषेक चंदन को ब्लैकमेल करने लगा. साथ ही फंसा देने की धमकी भी देने लगा. इससे परेशान होकर एक साजिश के तहत चंदन ने इस घटना को अंजाम दिया.

    पहले किया बेहोश फिर गर्दन पर किया वार

    अब तक जो जानकारी सामने आयी है उसके अनुसार चंदन ने नशीला पदार्थ खाना में मिलाकर नागेश्वर महतो और उनके बेटे अभिषेक मेहता को खिलाया. खाना खाने के बाद दोनों बेहोश हो गए. फिर चंदन ने धारदार हथियार से गला रेतकर दोनों की हत्या कर दी. खुद को निर्दोष साबित करने के लिए चंदन ने खुद ही पुलिस को फोन भी किया और पूरे मामले की जानकारी भी दी.

    क्या है मामला

    रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित होटल शिवालिक में रुके पिता-पुत्र की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी. मृतक की पहचान हजारीबाग के इचाक निवासी नागेश्वर मेहता और उनके पुत्र अभिषेक के रूप में हुई थी. नागेश्वर महतो शनिवार की शाम हजारीबाग से अपने बेटे के साथ रांची पहुंचे थे. दोनों होटल शिवालिक में रुके. रात में दोनों ठीक थे. रविवार को दोनों की हत्या कर दी गई. इसकी जानकारी तब हुई जब शाम पांच बजे के आसपास खुद को नागेश्वर मेहता का होने वाला दामाद बताने वाला चंदन होटल के कमरा नंबर 201 में पहुंचते ही चीखते-चिल्लाते बाहर भागा. नीचे पहुंचकर होटल कर्मियों को हत्या की बात बतायी. होटल के कर्मियों ने जब कमरे में झांक कर देखा तो दोनों का शव होटल में पड़ा हुआ था. कमरे में हर ओर खून ही खून पसरा हुआ था. होटल के संचालक ने तुरंत इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई थी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.