चतरा: चतरा में भ्रष्टाचार के विरुद्ध एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की हैं। कूप निर्माण का एमबी बुक करने के नाम पर दस हजार रुपया घूस लेते मनरेगा जेई को रंगे हाँथ गिरफ्तार किया हैं। जूनियर इंजीनियर निजामुद्दीन को शहर के बिंड मोहल्ला इलाके से एसीबी की टीम ने दबोचा हैं। जेई सिमरिया प्रखंड के सबानो पंचायत अंतर्गत गोवाकला गांव निवासी मसोमात उर्मिला देवी से कूप निर्माण का एमबी बुक करने के नाम पर 10 हजार रुपया घुस ले रहा था। एसीबी एसपी ने गिरफ्तारी की पुष्टि प्रेस विज्ञप्ति जारी कर की हैं। एसीबी के अनुसार शिकायतकर्ता से जेई ने कूप निर्माण के पेमेंट के लिये एमबी बुक करने के बदले 15 हजार रुपया घूस का मांग किया था। गिरफ्तार जेई शहर के बिंड मोहल्ला इलाके का ही रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद जेई को अपने साथ हजारीबाग ले गई हैं एसीबी की टीम। जहाँ पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा। मनरेगा जेई की गिरफ्तारी से जिले में हड़कंप मच गया हैं।

