Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शुभेंदु अधिकारी चुने गए BJP विधायक दल के नेता, कल लेंगे बंगाल के सीएम पद की शपथ

    May 8, 2026

    TRE 4 भर्ती को लेकर पटना में बवाल, प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस का लाठीचार्ज

    May 8, 2026

    छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में फंसी!: नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया

    May 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»हेमंत सोरेन ने नेताजी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘उनके विचारों को आत्मसात करने का दिन’
    झारखण्ड

    हेमंत सोरेन ने नेताजी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘उनके विचारों को आत्मसात करने का दिन’

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 23, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: आजादी के लड़ाई में महानायक रहे नेता जी सुभाष चंद्र बोस की रविवार को 125वीं जयंती है. इसे लेकर देशभर में सभी राजनेता द्वारा नेता जी को श्रद्धांजलि दी जा रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित सत्तारूढ़ कांग्रेस और जेएमएम नेताओं ने भी उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की. इस दौरान सीएम ने नेता को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में वीर सेनानी सुभाष चंद्र बोस जी ने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था. राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा और समर्पण को याद और सम्मान करने के साथ उनके आदर्शों तथा विचारों को आत्मसात करने का दिन है.

    आजादी की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाया- सीएम

    सीएम ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जंग में उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व और अदम्य पराक्रम का परिचय देते हुए देशवासियों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन और “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा ” का ओजस्वी नारा देकर देशवासियों में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में शामिल होने के लिए जोश भर दिया था. उन्होंने आजादी की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाया. आज महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस को शत -शत नमन. इस अवसर पर विधायक सुदिव्य कुमार,  मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद,  मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव और सुप्रियो भट्टाचार्य ने सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.

    नेताजी सुभाष चन्द्र बोस त्याग एवं अनुशासन के प्रतिमूर्ति थे

    राजेश ठाकुर ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस त्याग एवं अनुशासन के प्रतिमूर्ति थे. उन्होंने देश की आजादी के लिये अपने सारे सुख-वैभव का त्याग दी और देश को स्वतंत्रता कराने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया. नेताजी आज भी देशवासियों के दिल मे बसे हैं. देश की भावी पीढ़ी के लिये वे सदैव प्रेरणा स्त्रोत बने रहेंगें. उनके आर्दशों पर चलकर जनता देश के कल्याण के लिय कटिबद्ध रहेगी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में फंसी!: नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया

    May 8, 2026

    JSSC CGL Recruitment 2026: 615 पदों पर भर्ती का ऐलान, 1 जून से शुरू होंगे आवेदन

    May 8, 2026

    उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस में 168 आरोपियों को जमानत, कोर्ट से बड़ी राहत

    May 8, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • शुभेंदु अधिकारी चुने गए BJP विधायक दल के नेता, कल लेंगे बंगाल के सीएम पद की शपथ
    • TRE 4 भर्ती को लेकर पटना में बवाल, प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस का लाठीचार्ज
    • छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में फंसी!: नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया
    • West Bengal New CM: क्या शुभेंदु अधिकारी बनेंगे सीएम? दो डिप्टी सीएम फॉर्मूले पर भी सस्पेंस
    • JSSC CGL Recruitment 2026: 615 पदों पर भर्ती का ऐलान, 1 जून से शुरू होंगे आवेदन
    • उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस में 168 आरोपियों को जमानत, कोर्ट से बड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.