Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हजारीबाग में NIA की बड़ी कार्रवाई, उदय साव और प्रदीप साव के घर सुबह-सुबह छापेमारी

    November 4, 2026

    झारखंड बार काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष, एके चतुर्वेदी ने संभाली कमान; रिंकू भकत उपाध्यक्ष निर्वाचित

    November 4, 2026

    एक्सट्रीम बार हत्याकांड: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची SSP को किया तलब, जांच की खामियों पर 30 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला ने गोमो स्टेशन पर दिया बेटी को जन्म
    राष्ट्रीय

    राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला ने गोमो स्टेशन पर दिया बेटी को जन्म

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 11, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली – भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला ने चलती ट्रेन में बेटी को जन्म दिया है। घटना शनिवार सुबह पौने सात बजे की है। ट्रेन के थर्ड AC कोच में यात्रा कर रहीं अनीता दास को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ट्रेन जैसे ही गोमो स्टेशन पर पहुंची। रेलवे के अधिकारी व चिकित्सक गर्भवती महिला की सहायता के लिए ट्रेन के अंदर पहुंच गए। इसके बाद ट्रेन में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद महिला व नवजात दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। दोनों की पूरी चिकित्सा जांच के उपरांत आवश्यक सलाह देकर उसी ट्रेन में गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

    जानकारी के अनुसार यह गाड़ी संख्या 22812 सुबह 6.50 बजे झारखंड के धनबाद जिले के अंतर्गत पड़ने वाले गोमो स्टेशन पर पहुंची थी। गर्भवती महिला इस ट्रेन से नई दिल्ली से भद्रक तक की यात्रा कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। महिला के साथ यात्रा कर रहे परिजनों ने इसकी जानकारी ट्रेन में साथ चल रहे रेलवे के कर्मचारियों को दी। इसके बाद कर्मचारियों ने तत्काल इस मामले की जानकारी रेलवे के उच्चाधिकारियों को दी। रेलवे के अधिकारियों ने निर्देश प्राप्त होने के साथ ही नेताजी सुभाष चंद बोस जंक्शन गोमो स्टेशन पर सहायक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ असीम कुमार एवं उनके अन्य सहायकों की टीम ट्रेन के अंदर पहुंची। महिला की हालत बेहद खराब थी। तत्काल उसे जरूरी चिकित्सा मुहैया कराई गई। उन्होंने अपनी देखरेख में महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

    परिवार ने जताया रेलवे का आभार
    ट्रेन में सुरक्षित प्रसव होने पर परिवार ने रेलवे के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि रेलवे की ओर से इस मामले में पूरा सहयोग किया। चलती ट्रेन में अचानक प्रसव पीड़ा प्रारंभ होने से वह बहुत डर गए थे। रेलवे के लोगों ने समय रहते हुए पर्याप्त मदद मुहैया कराई।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में 6 लोगों की मौत

    October 30, 2026

    केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, जुलाई से लागू: सबसे निचले कर्मचारी को ₹540 और कैबिनेट सचिव लेवल के अफसर को ₹7500 महीने का फायदा

    October 30, 2026

    चक्रवात अर्नबः आंध्र प्रदेश में 3 लोगों की मौत, मकान क्षतिग्रस्त, NDRF की 39 टीमें तैनात

    October 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • हजारीबाग में NIA की बड़ी कार्रवाई, उदय साव और प्रदीप साव के घर सुबह-सुबह छापेमारी
    • झारखंड बार काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष, एके चतुर्वेदी ने संभाली कमान; रिंकू भकत उपाध्यक्ष निर्वाचित
    • एक्सट्रीम बार हत्याकांड: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची SSP को किया तलब, जांच की खामियों पर 30 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट
    • झारखंड में अपराधियों का अंत करीब! माओवादी सफाए के बाद गैंगस्टरों पर पुलिस का शिकंजा, विदेश भागे सरगनाओं पर रेड कॉर्नर नोटिस
    • मां के निधन के बाद पारिवारिक रस्म निभाने मामा घर पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुआ स्वागत
    • महिला से चेन छिनतई मामले में ऐतिहासिक सख्ती, दोषी को 10 साल की जेल और 5.15 लाख रुपये जुर्माना
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.