Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»अंतरराष्ट्रीय»अफ्रीकी देश सिएरा लियोन में ट्रक ने तेल से भरे टैंकर को मारी टक्कर; विस्फोट में 92 लोगों की मौत
    अंतरराष्ट्रीय

    अफ्रीकी देश सिएरा लियोन में ट्रक ने तेल से भरे टैंकर को मारी टक्कर; विस्फोट में 92 लोगों की मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 6, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन में एक फ्यूल टैंकर में जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में 92 लोगों की मौत हो गई। सिएरा लियोन की नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी (NDMA) के कम्युनिकेशन डायरेक्टर मोहम्मद लमराने बाह ने बताया कि विस्फोट में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

    बाह ने कहा कि अधिकारियों ने घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हमारा प्रयास है कि घायलों को बेहतर मेडिकल सर्विस मुहैया कराई जा सके। गंभीर रूप से घायलों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि फिलहाल घटनास्थल पर बचाव कार्य समाप्त हो गया है।

    राष्ट्रपति बोले- सरकार पीड़ितों के परिवार के साथ
    सिएरा लियोन के राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि वह धमाके और मृतकों की खबर सुनकर काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों के परिवार के साथ खड़ी हैं। इन लोगों की हर संभव मदद की जाएगी।

    एक ट्रक को दूसरे ट्रक ने टक्कर मारी
    फ्रीटाउन की मेयर यवोन अकी-सॉयर ने हादसे को लेकर फेसबुक पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि वेलिंगटन के बाई ब्यूरेह रोड पर विस्फोट के बारे में सुनकर दुखी हूं। पता चला है कि फ्यूल लेकर जा रहे एक ट्रक को दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे यह जानलेवा धमाका हुआ।

    हादसे की तस्वीरें परेशान करने वाली’
    फ्यूल टैंकर के धमाके से जुड़े कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अकी-सॉयर ने कहा कि यह बहुत ही परेशान करने वाली घटना है। उन्होंने लिखा, “मेरी संवेदनाएं विस्फोट के पीड़ितों के परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं। मरने वालों की आत्मा को शांति मिले।”

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    ईरान ने पाकिस्तान-कतर को दिया झटका, अमेरिका वार्ता के चार-पक्षीय फॉर्मेट से किया इनकार

    June 22, 2026

    अमेरिका-ईरान में हुई ऐतिहासिक सुलह, ट्रंप और पेजेशकियान ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर

    June 18, 2026

    1000 अरब डॉलर की संपत्ति वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बनने के करीब इलॉन मस्क, SpaceX IPO ने रचा इतिहास

    June 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.