Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान

    June 30, 2026

    Dhanbad News: निरसा में पीजी लॉज में चल रहा था कथित देह व्यापार, पुलिस पहुंचते ही युवक-युवतियां फरार

    June 30, 2026

    देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: चार साल पहले पति की हत्या, अब मां-बेटे का गला रेतकर कत्ल

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»4 मई से 14 रेल गाड़ियों का परिचालन होगा बंद, देखें ट्रेनों की पूरी सूची
    झारखण्ड

    4 मई से 14 रेल गाड़ियों का परिचालन होगा बंद, देखें ट्रेनों की पूरी सूची

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 2, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    रांची : यात्रियों की लगातार कम हो रही संख्या के मद्देनजर रेलवे के लिए कुछ ट्रेनों का परिचालन घाटे का साैदा हो रहा है। ट्रेनें खाली दाैड़ रही हैं। इसे देखते हुए जिन ट्रेनों को पर्याप्त संख्या में यात्री नहीं मिल रहे हैं रेलवे उनकी सूची तैयार कर रही है। स्क्रीनिंग के बाद ट्रेनों को अगले आदेश तक बंद किया जा रहा है। इसी क्रम में बिहार की 23 ट्रेनों को 29 अप्रैल से अगले आदेश तक के लिए बंद किया गया। अब पूर्व रेलवे (Eastern Railway Cancels 14 Trains) ने 14 ट्रेनों को बंद करने का एलान कर दिया है। इनमें कुछ ट्रेनें झारखंड के टाटानगर स्टेशन और बिहार के भागलपुर स्टेशन तक जाती हैं। ज्यादातर ट्रेनें पश्चिम बंगाल में ही चलती हैं।
    पूर्व रेलवे ने पश्चिम बंगाल की 14 महत्वपूर्ण ट्रेनों को अगले आदेश तक रद्द कर दिया है। चार मई से ट्रेन रद्द हो जाएंगी। इनमें आसनसोल से सियालदह, आसनसोल से टाटानगर और आसनसोल से दीघा समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं। आसनसोल-दीघा साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन नौ मई से अगले आदेश तक बंद कर दिया जाएगा। इसी तरह आसनसोल टाटानगर के बीच चलने वाली ट्रेन 4 मई से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को नहीं चलेगी। पूर्व रेलवे ने इन ट्रेनों में यात्रियों की पर्याप्त संख्या ना होने के कारण इन्हें अगले आदेश तक स्थगित किए जाने की सूचना जारी की है। रद 14 ट्रेनों में 6 धनबाद के पड़ोस स्थित आसनसोल रेलवे स्टेशन से खुलती थीं। इन ट्रेनों के रद होने से धनबाद के यात्रियों का सफर भी मुश्किल होगा।
    इन ट्रेनों को बंद करने का एलान
    02383 सियालदह आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस 02384 आसनसोल सियालदह इंटरसिटी 03001 हावड़ा-सिउड़ी एक्सप्रेस 03002 सिउड़ी-हावड़ा एक्सप्रेस 03512 आसनसोल टाटानगर एक्सप्रेस 03511 टाटानगर आसनसोल एक्सप्रेस 03506 आसनसोल-दीघा सप्ताहिक एक्सप्रेस 03505 दीघा- आसनसोल साप्ताहिक एक्सप्रेस 02337 हावड़ा-बोलपुर शांतिनिकेतन एक्सप्रेस 02338 बोलपुर हावड़ा शांतिनिकेतन एक्सप्रेस
    हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस को रद करने की तैयारी
    वाया धनबाद हावड़ा से रांची के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को भी पर्याप्त् संख्या में यात्री नहीं मिल रहे हैं। ये ट्रेन खाली दाैड़ रही है। रेलवे जल्द ही इसे भी रद करने की घोषणा कर सकता है।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    Dhanbad News: निरसा में पीजी लॉज में चल रहा था कथित देह व्यापार, पुलिस पहुंचते ही युवक-युवतियां फरार

    June 30, 2026

    देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: चार साल पहले पति की हत्या, अब मां-बेटे का गला रेतकर कत्ल

    June 30, 2026

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    • Dhanbad News: निरसा में पीजी लॉज में चल रहा था कथित देह व्यापार, पुलिस पहुंचते ही युवक-युवतियां फरार
    • देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: चार साल पहले पति की हत्या, अब मां-बेटे का गला रेतकर कत्ल
    • Koylanchal Samvad e-paper | 30th June | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 30th June | Ranchi
    • EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.