Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना

    May 1, 2026

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»1.29 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला हुआ दर्ज, आसनसोल के टिंकू खान को बनाया आरोपी
    झारखण्ड

    1.29 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला हुआ दर्ज, आसनसोल के टिंकू खान को बनाया आरोपी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 20, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर: जुगसलाई थाना अंतर्गत गर्ल्स स्कूल रोड निवासी सह जलाराम इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर धवल कुमार कच्छ ने 1.29 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का एक मामला थाने में दर्ज कराया है। जबकि एसएसपी के आदेश पर थाने में दर्ज मामले में आसनसोल केटी रोड निवासी फैयाज खान उर्फ टिंकू खान को आरोपी बनाया गया है। वर्तमान में टिंकू मानगो सुंदरबन सोसायटी रोड नंबर 16 में रहता है। साथ ही उसके फर्म का नाम अलसीफा मिनरल प्राइवेट लिमिटेड है। घटना 2021 की है। आरोपी टिंकू को उषा मार्टिन कंपनी से स्लैग उठाने का टेंडर मिला था। उषा मार्टिन से माल उठाकर देने के लिए धवल ने 1.29 करोड़ रुपए टिंकू को नकद और कुछ खाते में जमा कराया था। इस दौरान माल उठाने के बाद टिंकू ने अपने स्टॉक में ही रखवाकर धोखाधड़ी की। स्लैग नहीं देने पर रुपए की मांग करने पर उसने 50-50 लाख रुपए का दो चेक इंडसइंड बैंक का दिया था। जो बैंक में डालने पर बाउंस कर गया। इधर धवल का कहना है कि अब आरोपी का कहना है कि वह 2-4 लाख रुपए खर्च कर उसे मरवा सकता है। इससे अच्छा यही होगा कि रुपए भूल जाओ। टिंकू से रुपए नहीं निकलता देख धवल ने पहले तो इसकी शिकायत जुगसलाई थाने में की। जिसके बाद एसएसपी से भी घटना की लिखित शिकायत की। वहीं एसएसपी के आदेश पर यह मामला 18 नवंबर को थाने में दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना

    May 1, 2026

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    • Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार
    • 5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य
    • बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम
    • कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना
    • रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.