Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना

    May 1, 2026

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»हेट स्‍पीच केस में सपा व‍िधायक आजम खान को रामपुर कोर्ट ने दी 3 साल की सजा
    Breaking News

    हेट स्‍पीच केस में सपा व‍िधायक आजम खान को रामपुर कोर्ट ने दी 3 साल की सजा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 27, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    सपा व‍िधायक आजम खान को रामपुर कोर्ट ने दोषी करार दे दिया है. फैसले का ऐलान करते हुए उन्‍हें तीन साल की सजा सुनाई गई है. बड़ी बात यह है क‍ि दो साल से ज्यादा की सजा होने के बाद ही उनकी व‍िधायकी पर संशय के बादल लहराने की बात की जा रही थी. ऐसे में उन्‍हें जब तीन साल की सजा सुनाई गई है तो व‍िधायकी की कुर्सी संशय के घेरे में आ चुकी है. दरअसल, हेट स्पीच का यह मामला 2019 के लोकसभा चुनाव से जुड़ा है. कथित रूप से आजम खान ने रामपुर की मिलक विधानसभा में एक चुनावी भाषण के दौरान आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां की थीं. इसकी शिकायत भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने की थी. इसी मामले में रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट आज फैसला सुनाया है.

    जानकारी के मुताब‍िक, तीनों धाराओं में अधिकतम सजा तीन साल की होती है. ऐसे में आजम खान को तीन साल की सजा म‍िलनी ही थी. ऐसे में उनकी विधानसभा से सदस्यता रद्द हो सकती. हालांक‍ि, अभी उनके पास हाइकोर्ट जाकर राहत पाने का अवसर है. यद‍ि आजम की व‍िधायकी चली जाती है तो ऐसे में सपा को अपने एक वर‍िष्‍ठ और अनुभवी व‍िधायक से हाथ धोना पड़ेगा. आजम खान यूपी में एक बड़ा मुस्लिम चेहरा हैं. जाह‍िर है इससे सपा को इसका खाम‍ियाजा भुगतना पड़ सकता है. नगर न‍िकाय चुनाव से ठीक पहले आजम खान पर आया यह संकट सपा को काफी भारी पड़ सकता है. वहीं, बीते कई द‍िनों से खराब तबीयत के चलते इलाज करा रहे आजम खान को भी मानस‍िक द‍िक्‍कत झेलनी पड़ेगी.

    सीएम योगी और पीएम मोदी पर की थी ट‍िप्‍पणी

    हेट स्पीच का यह मामला साल 2019 के लोकसभा चुनाव के समय का है. उस समय रामपुर की मिलक विधानसभा सीट पर एक चुनावी भाषण के दौरान आजम खान ने आपत्तिजनक बातें कही थीं. उन्‍होंने तत्कालीन डीएम, सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं. उस समय इस बात की शिकायत बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने पुलिस में की थी. गुरुवार 27 अक्टूबर को इसी मामले में कोर्ट ने सुनवाई के बाद आजम खान को दोषी करार दिया है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना

    May 1, 2026

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    • Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार
    • 5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य
    • बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम
    • कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना
    • रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.