Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भाजपा समर्थित बंद का आदित्यपुर में मिला-जुला असर

    July 3, 2026

    JPSC 2025: Prelims रिजल्ट जारी, जानें Main परीक्षा की संभावित तिथि और आवेदन प्रक्रिया

    July 3, 2026

    झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, इन चीजों पर रहा फोकस

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»स्कूल से घर लौट रही छात्रा को सनकी आशिक ने सीने में दागी गोली
    झारखण्ड

    स्कूल से घर लौट रही छात्रा को सनकी आशिक ने सीने में दागी गोली

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 30, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में मंगलवार को एक तरफा प्यार में युवक ने छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। उसकी उम्र सहज 15 साल थी और वो करीवाडीह हाई स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ती थी। मामला खरौंधी थाना क्षेत्र के करीवाडीह गांव का है। छात्रा दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अपनी सहेलियों के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान गड़ई टोला के पास घात लगाकर बैठे इंताज अंसारी ने उसका रास्ता रोक लिया।

    छात्रा ने इसका विरोध किया तो वो छात्रा के साथ उलझ गया। यह देखकर छात्रा के सहेलियां वहां से भाग निकली और घर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी।

    पहले चाकू से वार किया फिर सीने में दाग दी 2 गोलियां

    छात्रा के विरोध करने से युवक आगबबूला हो गया। उसने पहले उस पर चाकू से वार किया। जिससे लड़की का हाथ कट गया। इस दौरान छात्रा अपने बचाव के लिए संघर्ष कर रही थी। इसी बीच आरोपी ने देसी कट्‌टे निकाला और उसकी छाती पर ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दीं। लड़की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आरोपी युवक हथियार लड़की के ऊपर ही फेंक कर फरार हो गया।

    बीच बचाव के लिए दौड़ी पास की महिला पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। हालांकि महिला को चाकू लगा नहीं। आरोपी ने उस महिला को धमकी दी कि अगर उसने पुलिस को कुछ भी बताया तो वह उसे नहीं छोड़ेगा। उसके पूरे परिवार को भी मार देगा ।

    एक साल पहले आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे

    छात्रा की दादी ने बताया कि एक साल पहले दोनों के बीच रिश्ता था। परिवार वालों ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देखा था। इसके बाद लड़के के परिवार से शिकायत भी की थी। लड़की ने लड़के से रिश्ता खत्म कर दिया था। इसके बाद भी लड़का उसे लगातार परेशान कर रहा था ।

    युवक उस पर रिश्ता बनाए रखने लिए लगातार दबाव दे रहा था। जान से मारने की धमकी दे रहा था। छात्रा ने लड़के के परेशान करने वाली बात परिवार को बताई थी। इसके बाद लड़की के परिवार ने लड़के के परिवार से शिकायत की थी। लड़के के माता-पिता ने उसे फटकार भी लगाई थी।

    इसके बाद वह नौकरी की तलाश में बाहर चला गया था। वहां से वापस लौटने के बाद वह एक बार फिर लड़की से रिश्ता रखना चाहता था। लड़की और उसके परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं थे। लड़का बार-बार धमकी दे रहा था कि वह लड़की को उठा ले जाएगा।

    परिजनों ने पुलिस को शव उठाने से रोका, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

    घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लड़की के परिवार के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। परिवार वालों का कहना था कि पुलिस पहले आरोपी को गिरफ्तार करे। इसके बाद ही वह शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने देंगे। पुलिस के अधिकारियों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया इसके बाद घर वाले पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुए। वंशीधरनगर एसडीपीओ प्रमोद कुमार साव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भाजपा समर्थित बंद का आदित्यपुर में मिला-जुला असर

    July 3, 2026

    JPSC 2025: Prelims रिजल्ट जारी, जानें Main परीक्षा की संभावित तिथि और आवेदन प्रक्रिया

    July 3, 2026

    झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, इन चीजों पर रहा फोकस

    July 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भाजपा समर्थित बंद का आदित्यपुर में मिला-जुला असर
    • JPSC 2025: Prelims रिजल्ट जारी, जानें Main परीक्षा की संभावित तिथि और आवेदन प्रक्रिया
    • झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, इन चीजों पर रहा फोकस
    • झारखंड के इस शहर में अलर्ट! जमीन के अंदर छिपे जहरीले सांप आए बाहर
    • रांची में नए AIIMS की मांग, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र के सामने रखीं कई बड़ी मांगें
    • झारखंड में बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब फैक्ट्री सील, सुबोध राय समेत तीन लोग जेल भेजे गए
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.