Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत

    April 27, 2026

    झारखंड में बालू घाट नीलामी आसान: अब ठेकेदार 3 किश्तों में भरेंगे रॉयल्टी, सरकार का बड़ा फैसला

    April 27, 2026

    राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा में बदला सियासी समीकरण

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»सदर अस्पताल में खड़ी थीं 7 एंबुलेंस फिर भी मरीज को लेकर वाहन के लिए भटकते रहे परिजन
    बिहार

    सदर अस्पताल में खड़ी थीं 7 एंबुलेंस फिर भी मरीज को लेकर वाहन के लिए भटकते रहे परिजन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 25, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    सिवान: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के गृह जिले से ऐसी तस्वीर सामने आई है जो स्वास्थ्य विभाग की चरमराई व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है. मंगलवार को सदर अस्पताल में एक मरीज को देखने के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया लेकिन अस्पताल में एंबुलेंस के लिए परिजन भटकते रहे. अस्पताल में खड़ी सात एंबुलेंस शोभा की वस्तु बनी हुई थी.

    बताया जाता है कि बसंतपुर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी मजिस्टर साह साइकिल से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजन उन्हें लेकर सिवान सदर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर किया.

    मीडिया की पहल के बाद मिली एंबुलेंस

    रेफर करने के बाद परिजन घायल को स्ट्रेचर पर लेकर सदर अस्पताल के बाहर खड़े होकर एंबुलेंस के लिए भटकते रहे. वहीं घायल मरीज दर्द से तड़प रहा था. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद और मीडिया की पहल के बाद एंबुलेंस आई तब जाकर घायल के परिजन उसे लेकर बेहतर इलाज के लिए गए.

    परिजनों ने बताया कि वे अस्पताल में एंबुलेंस चालक के पास जा रहे हैं तो चालक सोया हुआ है. पूछने पर कहता है कि प्राइवेट वाहन से ले जाइए जबकि सदर अस्पताल परिसर में एमएलसी और एमएलए फंड से मिली पांच एंबुलेंस खड़ी हैं लेकिन मरीजों को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही.

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बिहार के सारण सड़क हादसा: टेंपो-स्कार्पियो टक्कर में महिला समेत 3 की मौत

    April 27, 2026

    पश्चिम चंपारण में ग्रीन एनर्जी का बड़ा कदम: 500MW सोलर प्लांट की तैयारी

    April 21, 2026

    बिहार में सड़क हादसों के पीड़ितों को बड़ी राहत, गोल्डन आवर में ₹1.5 लाख तक मुफ्त इलाज का ऐलान

    April 20, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत
    • झारखंड में बालू घाट नीलामी आसान: अब ठेकेदार 3 किश्तों में भरेंगे रॉयल्टी, सरकार का बड़ा फैसला
    • राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा में बदला सियासी समीकरण
    • बिहार के सारण सड़क हादसा: टेंपो-स्कार्पियो टक्कर में महिला समेत 3 की मौत
    • झारखंड में मौसम का कहर: रांची समेत कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट
    • चुनाव ड्यूटी के दौरान झारखंड पुलिस जवान की मौत, परिजनों ने लापरवाही पर उठाए गंभीर सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.